Sunday, April 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सीएम नीतीश कुमार ने पुलिसकर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया !

सीएम नीतीश कुमार ने पुलिसकर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया !

आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में नवनियुक्त 21 हजार 391नियुक्ति-पत्र प्रदान किया .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीएम नीतीश कुमार ने पुलिसकर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

मुख्यमंत्री राहत कोष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है !

बिहार सीएम बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण !

बिहार मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर का किया भ्रमण !

एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला तीन जिंदा कारतूस !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में नवनियुक्त 21 हजार 391 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सौरभ कुमार राज आनंद हीरा लाल यादव, आकाश पाण्डेय, अंकित कुमार, सोनू कुमार, प्रभाकर कुमार, चंचल कुमारी, रितु कुमारी, मो० सलीम अंसारी, बांके बिहारी एवं सीता कुमारी को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित नियुक्ति पत्र पानेवाले पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री का ताली बजाकर आभार प्रकट किया और खुशी जताई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं तथा नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर, वर्ष 2005 को नयी सरकार बनी थी, तब से राज्य में कानून का राज है और राज्य सरकार लगातार विकास के काम में लगी हुई है। हमलोगों की सरकार बनने के पहले पिछली सरकार में क्या स्थिति थी सभी लोग जानते हैं। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। विधि-व्यवस्था का बुरा हाल था। 24 नवम्बर, 2005 को राज्य में नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की संख्या काफी कम थी। उस समय पुलिस में स्वीकृत बल की संख्या लगभग 51 हजार थी। इसके विरूद्ध मात्र 42 हजार 481 पुलिस कर्मी कार्यरत थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा शुरू से कहना है कि राज्य में पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाया जाये। इसके लिए वर्ष 2006 से ही पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गयी। वर्ष 2013 में पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया। वर्ष 2022 में राज्य में पुलिस बल की संख्या बढ़कर 1 लाख 10 हजार हो गयी। वर्ष 2023 में पुलिस सप्ताह के कार्यक्रम में हमने राज्य में पुलिस बल की संख्या बढ़ाकर 2 लाख 29 हजार तय कर दिया। इसके बाद इन सभी पदों को भरने के लिए बिहार में पुलिस बहाली का काम तेजी से हो रहा है। इनमें से 55 हजार पदों पर गृह विभाग द्वारा प्रोन्नति दे कर भरा जा रहा है। इसके अलावा 64 हजार पदों पर सीधी बहाली का काम तेजी से हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि 21 हजार 391 सिपाहियों की सीधी बहाली का काम पूरा हो गया है जिन्हें आज नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। आज की बहाली के बाद बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या अब बढ़कर लगभग 36 हजार हो गयी है जो देश के किसी भी राज्य से अधिक है। यह हम सबों के लिए गौरव की बात है। जो महिला पुलिसकर्मी पहले से कार्यरत हैं, वे अपनी जिम्मेवारियों का अच्छे ढंग से निर्वहन कर रही हैं। नवनियुक्त पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों से उम्मीद है कि वे पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करेंगे। उन्होंने कहा कि अब इसके बाद 42 हजार 609 सिपाहियों की बहाली पर काम शुरू कर दिया गया है। इनमें से 19 हजार 838 पदों पर बहाली की लिखित परीक्षा अगले ही महीने जुलाई में हो रही है। हमारी इच्छा है कि इसके बाद बचे हुए 22 हजार 771 पदों पर भी बहाली का काम तेजी से हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुलिस को किसी भी तरह के संसाधन की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी थानों में गाड़ियां उपलब्ध कराई गई है ताकि पुलिस वालों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं हो। सभी जगह पुलिस थानों के लिए भवन बनाये गये हैं। आगे भी जो जरूरत होगी उसको पूरा किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग अच्छे से काम कीजिए। जो पुलिस वाला अच्छा काम करता है जनता उसकी तारीफ करती है। बिहार पुलिस ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी गड़बड़ करता है तो उसे छोड़े नहीं। क्राइम करने वालों से सख्ती से निपटें। आज के इस अवसर पर आप सबों को भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूं। आप सभी मुस्कुराते रहें और खुश रहें। मुझे आशा है कि आप सभी अपनी जिम्मेवारियों का अच्छे ढंग से निर्वहन करेंगे।
मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व पुलिस की सलामी दी गई और उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने हरित पौधा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को पुलिस के कर्तव्य एवं अनुशासन तथा विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत ने मद्यनिषेध की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान बिहार पुलिस की कार्य पद्धति एवं उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण प्रीता वर्मा, पुलिस महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र बल अमरेंद्र कुमार अंबेडकर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नवनियुक्त पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Tags: #CM Nitish Kumar #provided# appointment letters #to policemen .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार सीएम से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की !

बिहार सीएम से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर...

बिहार मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर भ्रमण किया !

बिहार मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर भ्रमण किया !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिला में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली का...

एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक !

एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक !

by firstreport desk2
1 week ago
0

बिहार :नालंदा जिला के नूरसराय थाना अंतर्गत ढीबरापर गाँव में एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक...

नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले मेंनेता पीड़िता के घर पहुंचे -किशोर कुमार मुन्ना !

नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले मेंनेता पीड़िता के घर पहुंचे -किशोर कुमार मुन्ना !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना: नालंदा जिले में हाल ही में हुए दो घटनाओं के मामले में जन सुराज के वरिष्ठ नेता पटना से...

सीएम नीतीश कुमार ने  शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

सीएम नीतीश कुमार ने शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से...

बिहार बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण !

बिहार बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

रांची :बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    17 shares
    Share 7 Tweet 4
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

April 12, 2026
पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

April 12, 2026
स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

April 12, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं !

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री !

April 12, 2026
विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

April 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.