Sunday, April 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

केंद्र सरकार ने झारखंड के 4342 पंचायत को दिए 2254 करोड .

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 days ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर बड़ा बयान !

झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीसरे से नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य : डॉ. इरफान अंसारी

नीति आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजकोष कंगाल है -राकेश सिन्हा !

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट कारोबार -बाबूलाल मरांडी !

रांची : प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने आज प्रेसवार्ता कर राशि खर्च करने में झारखंड सरकार को पूरी पारदर्शिता बरतने की चेतावनी दी है। इसी मुद्दे पर पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांव पंचायत के विकास के लिए 2254 करोड रुपए झारखंड को देने का काम किया है। झारखंड निर्माण के बाद इतनी बड़ी राशि एकमुश्त कभी भी ग्रामीण विकास के लिए नहीं मिली। इतनी बड़ी जो राशि प्राप्त हुई है वह देश के प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच, पंचायतों के माध्यम से गांवों के विकास, अटल बिहारी वाजपेई जी के सपनों का झारखंड निर्माण करने के लिए भेजा गया है। अटल जी के सपनों का झारखंड के निर्माण के लिए नरेन्द्र मोदी ने अनवरत झारखंड के गांवों के विकास की चिंता की है। लेकिन दुख इस बात का है कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार को धन्यवाद देना भी उचित नहीं समझा। हां, मुख्यमंत्री हर सत्र में केन्द्र सरकार द्वारा पैसा नहीं देने का झुठा रोना जरूर रोते रहते हैं।
शाही ने कहा कि 4342 पंचायत में प्रत्येक पंचायत में लगभग 52 लाख रुपए जो भेजे गए हैं, इन पैसों का सकारात्मक रूप से गांव के विकास के लिए खर्च होनी चाहिए। हेमंत सरकार के पिछले 6 साल के कार्यकाल को देखते हुए हमारी पार्टी और राज्य की जनता के मन में भय व आशंका है कि कहीं यह राशि भी अन्य योजनाओं की तरह भ्रष्टाचार यानि कट कमीशन की भेंट नहीं चढ़ जाय। हेमंत जी की सरकार सीसी यानि कट कमीशन वाली है। कहीं यह सरकार इस वित्त वाली पैसों में भी कट कमीशन तो नहीं सोच रही है। और इस कट कमीशन सरकार में जो एमबीए लोग हैं यानि मंत्री, बिचौलिया और अधिकारी का जो गठजोड़ है, हम लोगों के मन में यह आशंका है कि ये लोग राज्य की विकास, गांव के विकास की योजना पर भी तो नजर गड़ाकर नहीं बैठे हैं। कट कमीशन के चक्कर में कहीं गांव का विकास ठहर न जाए रुक ना जाए।
शाही ने कहा कि भाजपा की पैनी नजर मोदी जी के द्वारा गांव, पंचायत के विकास के भेजे गए पैसे पर है। इसमें टाईड और अनटाईड जो दो ग्रांट का फंड की राशि का खर्च सुमचित देख रेख में पीसीसी सड़क, नाली, स्कूल, आंगनबाडी, अस्पताल, पंचायत भवन यानि जो भी गांव की बुनियादी आवश्यकता हो उस पर खर्च किया जाए। पंचायत के कार्यकारिणी, पंचायत समिति, जिला परिषद को इसका अधिकार मिले। अमूमन राज्य सरकार जब नियम बनाती है तो अपनी मनमानी और कट कमीशन के लिए टाईड और अनटाईड फंड को खर्च करने लिए इसे कई नियमों में इसे बांध देती है। इसलिए इस बार हमारी पार्टी चाहती है कि इस फंड को खर्च करने में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।
शाही ने कहा कि केंद्र की जो योजनाओं को राज्य में जान बूझकर लटकाया और अटकाया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड सरकार लगभग 30000 करोड रुपए खर्च नहीं कर सकी, यह सरकार की बड़ी नाकामी है। प्रधानमंत्री द्वारा 248000 पीएम आवास योजना झारखंड दिया गया। इसकी प्रगति कछुआ गति से चल रही है। राज्य सरकार ने 8 लाख अबुआ आवास बनाने का निर्णय लिया था। दुख की बात है कि राज्य सरकार एक भी आवास पूरा नहीं कर सकी। जो जानकारी मिल रही है अबुआ आवास की सूची को पीएम आवास में समाहित करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। इसी रवैये से झारखंड सरकार के द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं के साथ अपनी ब्राडिंग करने की शंका होना स्वाभाविक है।।
शाही ने कहा कि हम सभी पंचायत के मुखिया, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख और जिला परिषद को यह बताना चाहते हैं कि पंचायतों को जो पैसा मिला है वह प्रधानमंत्री ने ग्रामीण विकास के लिए भेजा गया है। इस पैसे में संबंधित मंत्री, बिचैलिया, अधिकारी तक कट कमीशन नहीं पहुंचे, सरकार यह सुनिश्चत करे।
शाही ने पूरे प्रदेश के सम्मानित मुखिया, पंचायत के चुने हुए वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, जिला परिषद के सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से आग्रह किया वे पंचायतों के भेजे गए इस राशि का समुचित खर्च अपनी देख रेख और अगुवाई में करें। इसमें राज्य सरकार मनमानी करेगी तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता चूप नहीं बैठेगा। कोई कमीशन खाया तो पार्टी आंदोलन करेगी।
शाही ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा रोना रोती है कि केंद्र हमें संरक्षित नहीं कर रही है, केंद्र हमें पैसा नहीं दे रही है। मोदी जी ने 11 साल में झारखंड का ग्रांट फंड को मनमोहन सरकार के 10 साल के कार्यकाल के मुकाबले उसमें 16 गुना का बढ़ोतरी करके झारखंड सरकार को देने का काम किया है। लेकिन इसका हश्र किसी से छिपा नहीं है। नल जल योजना का हाल बुरा है। झारखंड, देश में नीचे से दूसरे स्थान पर है। मात्र 55 प्रतिशत इनका अचीवमेंट है। इसमें भ्रष्टाचार की ईडी जांच चल रही है। इसी प्रकार पीएम जन मन योजना के तहत लगभग 2050 करोड़ रूपया मोदी जी ने केवल प्रिमिटिव ट्राइब के गांव के कनेक्टिविटी के लिए उनके उत्थान के लिए झारखंड को दिया है। इसकी भी अपेक्षित प्रगति नहीं है।

Tags: #There should be# no cut commission# in the money #sent by #the Centre to# the Panchayats# Bhanu Pratap Shahi .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार पर...

आधुनिकतम लैप्रोस्कोपिक तकनीक वाली सुविधा अब झारखंड के मरीजों को मिला !

आधुनिकतम लैप्रोस्कोपिक तकनीक वाली सुविधा अब झारखंड के मरीजों को मिला !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मरीज काफी दिनों से इंफेक्शन,खून की समस्या (ब्लड सेल के अत्याधिक टूटने ), जानलेवा जांडिस के लेवल से परेशान...

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला !

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला !

by firstreport desk2
1 day ago
0

सरायकेला : खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी...

झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा !

झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राँची : झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान...

समाज सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई !

समाज सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :अमर शहीद सिद्धू कान्हू मुर्मू एवं समाज सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई। इस...

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

ट्रेज़री से अवैध निकासी में बेनकाब होंगे भाजपा नेताओं के चेहरे : विनोद पांडेय !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    17 shares
    Share 7 Tweet 4
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

April 12, 2026
पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

April 12, 2026
स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

April 12, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं !

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री !

April 12, 2026
विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

April 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.