Saturday, April 11, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » 1076 बहालियां, हर प्रखंड में पदाधिकारी !

1076 बहालियां, हर प्रखंड में पदाधिकारी !

बजट 20 साल में 3.53 करोड़ से बढ़कर 1041 करोड़:मंत्री .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
1076 बहालियां, हर प्रखंड में पदाधिकारी !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बिहार सीएम बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण !

बिहार मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर का किया भ्रमण !

एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला तीन जिंदा कारतूस !

बिहार सीएम से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की !

पटना : राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण तथा सरकारी योजनाओं का इन तक समुचित लाभ पहुंचाने के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक-एक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी की तैनाती की जा रही है। इस वर्ष सभी प्रखंडों में इन पदाधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी। यह जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान ने दी। वह शुक्रवार को सूचना भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अलग-अलग 1076 पदों पर नई बहाली होने जा रही है। बहाली की प्रक्रिया पूरी करने के लिए इससे संबंधित अधियाचना पद के अनुसार बीपीएससी और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) को भेज दी गई है।
हर प्रखंड तक पहुंचेगा अल्पसंख्यक कल्याण
इसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 6, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 487, निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय या निदेशालय-सचिवालय लिपिकीय सेवा) के 8, निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 14, निम्नवर्गीय लिपिक (बिहार समाहरणालय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 524 और छात्रावास प्रबंधक के 37 पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 22 अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण अलग-अलग स्थानों पर कराया जा रहा है। वर्तमान में दो दरभंगा और किशनगंज में ये स्कूल चल रहे हैं और अप्रैल तक पांच स्थानों कटिहार, जमुई, कैमूर, नालंदा और मुजफ्फरपुर में ये स्कूल तैयार हो जाएंगे। इसके बाद इन स्कूलों की संख्या 7 हो जाएगी। तेलंगना के बाद बिहार ही एकमात्र राज्य है, जहां अल्पसंख्यक आवासीय कल्याण छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक जिले में इस तरह के अल्पसंख्यक आवासीय कल्याण विद्यालय बनाने की योजना है।
आवासीय विद्यालय, स्मार्ट मदरसे और रिकॉर्ड बजट
मंत्री ने कहा कि राज्य के 75 मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू हो गए हैं। जल्द ही सभी मदरसों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। मदरसों में छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए व्यवसायिक अध्ययन के लिए व्यवासायिक पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से अनुदानित 9 मदरसों और मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय में एक यानी कुल 10 सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें 5 तकनीकी कोर्स काम कर रहे हैं।
शिक्षा और रोजगार सरकार की प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि तलाकशुदा महिलाओं को 25 हजार रुपये देने की योजना चल रही है। 9 हजार से अधिक कब्रिस्तानों की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरण रिज्जू की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में अल्पसंख्यकों के लिए बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में वक्फ बोर्ड की जमीन को चिन्हित किया जा रहा है और इन्हें अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान सचिव मो. सोहेल ने बताया कि विभाग का बजट लगातार बढ़ता जा रहा है। 2005-06 में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का बजट महज 3 करोड़ 53 लाख रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 728 करोड़ रुपये हो गया। इसमें 86 फीसदी राशि खर्च हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह बजट बढ़कर 1041 करोड़ रुपये हो गया। इसमें अब तक 77 फीसदी राशि खर्च हो चुकी है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर पूरी राशि खर्च हो जाने की संभावना है। इस प्रेस वार्ता में विशेष सचिव सह निदेशक आमिर अफाक अहमद फैजी, अपर सचिव इबरार अहमद खान एवं शाहिद प्रवेज, उप-सचिव नुरूल आईन के अलावा सुन्नी वक्फ बोर्ड के निदेशक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags: #1076 reinstatements# officers #in every block .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर भ्रमण किया !

बिहार मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर भ्रमण किया !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिला में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली का...

एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक !

एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक !

by firstreport desk2
1 week ago
0

बिहार :नालंदा जिला के नूरसराय थाना अंतर्गत ढीबरापर गाँव में एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक...

नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले मेंनेता पीड़िता के घर पहुंचे -किशोर कुमार मुन्ना !

नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले मेंनेता पीड़िता के घर पहुंचे -किशोर कुमार मुन्ना !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना: नालंदा जिले में हाल ही में हुए दो घटनाओं के मामले में जन सुराज के वरिष्ठ नेता पटना से...

सीएम नीतीश कुमार ने  शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

सीएम नीतीश कुमार ने शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से...

बिहार बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण !

बिहार बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
1 week ago
0

रांची :बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के...

बिहार मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की !

बिहार मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में 2024 बैच के बिहार कैडर के 12...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49
  • झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

नीति आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजकोष कंगाल है -राकेश सिन्हा !

April 11, 2026
आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट कारोबार -बाबूलाल मरांडी !

April 11, 2026
राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

April 11, 2026
आधुनिकतम लैप्रोस्कोपिक तकनीक वाली सुविधा अब झारखंड के मरीजों को मिला !

आधुनिकतम लैप्रोस्कोपिक तकनीक वाली सुविधा अब झारखंड के मरीजों को मिला !

April 11, 2026
सरायकेला में जंगली हाथी का हमला !

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला !

April 11, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.