Tuesday, December 30, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मेघ मल्हार उत्सव 2025 : कथक, राजस्थानी और बिहार की लोकधुनों ने बांधा समां !

मेघ मल्हार उत्सव 2025 : कथक, राजस्थानी और बिहार की लोकधुनों ने बांधा समां !

कार्यक्रम के अंतिम चरण में बिहार की सांस्कृतिक रंगत भी मंच पर सजी .

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 months ago
in पटना, बिहार, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
मेघ मल्हार उत्सव 2025 : कथक, राजस्थानी और बिहार की लोकधुनों ने बांधा समां !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार !

सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के 06 मजूदरों की मौत !

बिहार की खेल प्रतिभा खोज योजना ‘मशाल’ को मध्यप्रदेश भी लागू !

मुख्यमंत्री ने साक्ष्य संग्रहण एवं अपराध के अनुसंधान में सहायता !

पटना : कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा भारतीय नृत्य कला मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रेमचंद रंगशाला में मेघ मल्हार उत्सव 2025 का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग की सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक रूबी, प्रशासी पदाधिकारी भारतीय नृत्य कला मंदिर कहकशाँ, प्रेमचंद्र रंगशाला की सह-सचिव कृति आलोक और महमूद आलम, संयुक्त सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस दौरान “तमसो मां ज्योतिर्गमय” के उदघोष ने पूरे सभागार को दिव्यता और आध्यात्मिकता के आलोक से भर दिया।कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति ने ही दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कटिहार के युवा कथक नर्तक राहुल रजक ने पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज द्वारा निर्देशित और उन्हीं की आवाज में गाए आचार्य वल्लभाचार्य रचित मधुराष्टकं पर भावपूर्ण कथक प्रस्तुति दी। भगवान कृष्ण की मधुरता का अनुपम चित्रण करती इस रचना ने उत्सव की दिव्यता और भव्यता को और बढ़ा दिया। इसके बाद “घनघोर बादल” की संगीतमय गरजन पर राहुल ने सावन के भाद्रपदी रंग को सजीव कर दिया। अंतिम प्रस्तुति में बिरह की कसक लिए कजरी पर राहुल ने कथक का अनूठा प्रयोग कर दर्शकों को बादलों की गड़गड़ाहट, बिजलियों की चमक और बूंदों की टपकन का सजीव अनुभव कराया।
इस अवसर पर राजस्थान से आए प्रसिद्ध गायक अली खां और उनके दल ने “पधारो मारे देश” जैसे पारंपरिक स्वागत गीत से बिहार की मेहमाननवाजी को और गरिमा प्रदान की। उनकी आवाज की खनक और सुरों की मिठास ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके साथ ही दल ने निबुड़ा और दमादम मस्त कलंदर जैसे सदाबहार गीतों के साथ राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत कर पूरे सभागार को झूमने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में बिहार की सांस्कृतिक रंगत भी मंच पर सजी। पूर्णिया से आई चांदनी शुक्ला और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने शुरुआत मैथिली के महान कवि विद्यापति द्वारा रचित गीत से की, जिसके बाद भोजपुरी और मैथिली लोकगीतों की झड़ी लगाकर बिहार की माटी की सुगंध बिखेर दी। साथ ही भारतीय नृत्य कला मंदिर के कलाकारों ने हरिहर और हरि के यशगान पर नृत्य कर कार्यक्रम का भक्तिमय समापन किया

Tags: #Megh Malhar Festival 2025#Kathak# Rajasthani # Bihari folk# tunes enthralled # audience .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मुख्यमंत्री ने बिहार सरस मेला-2025 का किया भ्रमण !

मुख्यमंत्री ने बिहार सरस मेला-2025 का किया भ्रमण !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में बिहार सरस मेला-2025 का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं...

बिपार्ड, गया में ‘मंथन–2025 !

बिपार्ड, गया में ‘मंथन–2025 !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

गया :बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड), गया द्वारा राज्य के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के लिए एक दो-दिवसीय...

बिहार में खुलेगा तलवारबाजी का ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर- डॉ.मनसुख मंडाविया !

बिहार में खुलेगा तलवारबाजी का ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर- डॉ.मनसुख मंडाविया !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

पटना :- बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी...

मुख्यमंत्री ने बिपार्ड,  आयोजित मंथन-2025 दो दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन !

मुख्यमंत्री ने बिपार्ड, आयोजित मंथन-2025 दो दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गयाजी स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित मंथन 2025...

बिहार को सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु कार्यक्रम !

बिहार को सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु कार्यक्रम !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

बिहार :24 नवम्बर 2005 को जब से हमलोगों की सरकार बनी, तब से राज्य में कानून का राज है और...

विद्युत भवन स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेन्टर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण !

विद्युत भवन स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेन्टर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विद्युत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत बिहार स्टेट पावर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेचर’स एसेंस प्रोफेशनल द्वारा रांची में ग्लोटर्निटी सेमिनार का सफल आयोजन !

    नेचर’स एसेंस प्रोफेशनल द्वारा रांची में ग्लोटर्निटी सेमिनार का सफल आयोजन !

    105 shares
    Share 42 Tweet 26
  • झारखंड के इतिहास में कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा!

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 15947.12 लाख रुपए 114 योजनाओं की गोड्डा जिला को सौगात दिया !

    364 shares
    Share 146 Tweet 91
  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • रांची:108 एम्बुलेंस के ड्राइवर हड़ताल पर,मरीजों को नहीं मिल रही एम्बुलेंस की सुविधा!

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  जी के प्रयासों से आदिवासी समाज का बढ़ रहा है मान – सम्मान : हेमंत सोरेन !

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के प्रयासों से आदिवासी समाज का बढ़ रहा है मान – सम्मान : हेमंत सोरेन !

December 29, 2025
“22वें परसी महा एवं ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह.” में सामील हूई !

“22वें परसी महा एवं ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह.” में सामील हूई !

December 29, 2025
झारखंड के इतिहास में कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा!

झारखंड के इतिहास में कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा!

December 28, 2025
तीन दिवसीय 5 वें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन  हुआ सफल समापन !

तीन दिवसीय 5 वें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन हुआ सफल समापन !

December 28, 2025
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !

December 28, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.