Sunday, April 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिपार्ड, गया में ‘मंथन–2025 !

बिपार्ड, गया में ‘मंथन–2025 !

दो-दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 months ago
in गया, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिपार्ड, गया में ‘मंथन–2025 !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बिहार सीएम बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण !

बिहार मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर का किया भ्रमण !

एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला तीन जिंदा कारतूस !

बिहार सीएम से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की !

गया :बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड), गया द्वारा राज्य के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के लिए एक दो-दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला ‘मंथन–2025’ का आयोजन दिनांक 17–18 दिसंबर 2025 को बिपार्ड परिसर, गया में किया जा रहा है। यह कार्यशाला समकालीन शासन चुनौतियों, उभरती प्रशासनिक प्राथमिकताओं तथा भविष्य उन्मुख नीति संवाद के लिए एक सशक्त मंच के रूप में आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य ‘जिला-केंद्रित शासन प्रणाली’ को सुदृढ़ करना, नीति-निर्माण और क्षेत्रीय स्तर पर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के मध्य समन्वय को मजबूत करना तथा अनुभव-साझाकरण के माध्यम से प्रशासनिक दक्षता और निर्णय क्षमता को बढ़ावा देना है।
‘मंथन–2025’ के दौरान उत्तरदायी शासन (Responsive Governance), ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, शहरी विकास की चुनौतियाँ एवं भावी मार्ग, प्रभावी प्रशासन हेतु विधि एवं विधिक ढाँचा, तथा लोक-निजी भागीदारी एवं अवसंरचना विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इन सत्रों में प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों, वरिष्ठ नीति-निर्माताओं एवं अनुभवी प्रशासकों द्वारा अपने अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, विभिन्न जिलों द्वारा प्रस्तुत नवाचारी पहलों के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर की सफल प्रशासनिक पहलों को भी साझा किया जाएगा
कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा दिनांक 17 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बिपार्ड परिसर में विकसित की गई विभिन्न विकासात्मक एवं नवाचारी अवसंरचना सुविधाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इनमें संवाद वाटिका, नक्षत्र वन, सुनियोजित प्रयासों से पुनर्जीवित ब्रह्मयोनि सरोवर, उन्नत पुस्तकालय, मोटर ड्राइविंग स्कूल तथा नव-स्थापित स्पेस गैलरी शामिल हैं। ये पहलें बिपार्ड के उस समग्र दृष्टिकोण को दर्शाती हैं, जिसमें प्रशासनिक प्रशिक्षण को शैक्षणिक उत्कृष्टता, पर्यावरणीय संवेदनशीलता, कौशल विकास एवं वैज्ञानिक चेतना के साथ जोड़ा गया है।
इस कार्यशाला में श्री प्रत्यय अमृत, मुख्य सचिव, बिहार, डॉ० वी. राजेन्दर, अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार-सह-महानिदेशक, बिपार्ड, तथा डॉ० सफीना ए.एन., अपर महानिदेशक, बिपार्ड, गया-सह-आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया सहित अन्य सचिव स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, पी.के. शाही, महाधिवक्ता, बिहार कार्यशाला के प्रतिभागियों को विधिक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
‘मंथन–2025’ से राज्य में प्रशासनिक तैयारियों को सुदृढ़ करने, क्षेत्रीय पदाधिकारियों में विधिक एवं संस्थागत आत्मविश्वास को मजबूत करने तथा समग्र प्रशासनिक परिणामों में गुणात्मक सुधार की अपेक्षा की जा रही है। कार्यशाला का समापन दिनांक 18 दिसंबर 2025 को सम्राट चौधरी, माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार के संबोधन के साथ होगा।
बिपार्ड, बिहार सरकार का शीर्ष प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान होने के नाते, नीति संवाद, प्रशासनिक क्षमता निर्माण तथा सार्वजनिक शासन में नवाचार को निरंतर प्रोत्साहित करता रहा है। ‘मंथन–2025’ के माध्यम से बिपार्ड एक बार पुनः राज्य में प्रभावी, उत्तरदायी एवं भविष्य-दृष्टि सम्पन्न शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

Tags: #Manthan-2025' #at disaster#Gaya .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर भ्रमण किया !

बिहार मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर भ्रमण किया !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिला में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली का...

एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक !

एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक !

by firstreport desk2
1 week ago
0

बिहार :नालंदा जिला के नूरसराय थाना अंतर्गत ढीबरापर गाँव में एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक...

नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले मेंनेता पीड़िता के घर पहुंचे -किशोर कुमार मुन्ना !

नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले मेंनेता पीड़िता के घर पहुंचे -किशोर कुमार मुन्ना !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना: नालंदा जिले में हाल ही में हुए दो घटनाओं के मामले में जन सुराज के वरिष्ठ नेता पटना से...

सीएम नीतीश कुमार ने  शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

सीएम नीतीश कुमार ने शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से...

बिहार बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण !

बिहार बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

रांची :बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के...

बिहार मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की !

बिहार मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में 2024 बैच के बिहार कैडर के 12...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    15 shares
    Share 6 Tweet 4
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

नीति आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजकोष कंगाल है -राकेश सिन्हा !

April 11, 2026
आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट कारोबार -बाबूलाल मरांडी !

April 11, 2026
राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

April 11, 2026
आधुनिकतम लैप्रोस्कोपिक तकनीक वाली सुविधा अब झारखंड के मरीजों को मिला !

आधुनिकतम लैप्रोस्कोपिक तकनीक वाली सुविधा अब झारखंड के मरीजों को मिला !

April 11, 2026
सरायकेला में जंगली हाथी का हमला !

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला !

April 11, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.