पटना :- पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कृष्ण बल्लभ सहाय जी की जयंती आज पूरे
राज्य में मनायी गयी। स्व० कृष्ण बल्लभ सहाय जी के जन्मदिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन नया सचिवालय, पटना के दक्षिण पेसु के कोने (तीन मुहानी) पर स्थित प्रतिमा स्थल पर किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० कृष्ण बल्लभ सहाय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नन्दन, स्व० कृष्ण बल्लभ सहाय के परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० कृष्ण बल्लभ सहाय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।
बिहार में रोजगार के मोर्चे पर बड़ी छलांग, 6 सालों में 10 लाख को रोजगार, 1.5 लाख पदों पर भर्ती !
पटना :बिहार के प्रशासनिक तंत्र को गुणवत्ता और पारदर्शिता के नए मानकों पर स्थापित करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को...












