Friday, March 20, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार के किसान सीखेंगे तकनीक आधारित खेती में नए प्रयोग !

बिहार के किसान सीखेंगे तकनीक आधारित खेती में नए प्रयोग !

मखाना विकास बोर्ड का कार्यालय दरभंगा या मुजफ्फरपुर में होगा, केंद्र सरकार तय करेगी कहां होगा इसका मुख्यालय .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 hours ago
in पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार के किसान सीखेंगे तकनीक आधारित खेती में नए प्रयोग !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

इंदौर में बिहार के किशनगंज जिले के रहनेवाले 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

बिहार सीएम ने विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा !

ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

पटना :बिहार के किसानों को बागवानी और उन्नत खेती से जुड़ी नवीनतम तकनीकों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। खेती में इन दिनों हो रहे नवाचार एवं नए प्रयोगों से किसानों को रूबरू कराने के उदेश्य से बिहार में पहली बार ‘बिहार नर्सरी एवं ग्रीन-टेक कॉनक्लेव-2026’ का आयोजन होने जा रहा है। पटना स्थित ज्ञान भवन में 21 से 23 मार्च के बीच यह कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। यह जानकारी कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव ने पटना के मीठापुर स्थित कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरुवार को दी।
रामकृपाल यादव ने कहा कि नर्सरी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक अपनाकर अधिक ऊपज प्राप्त करने से संबंधित कई तरीके किसानों को इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान बताए जाएंगे। यहां राष्ट्रीय और बिहार पैवेलियन में कृषि को उन्नत बनाने को लेकर हो रहे नए प्रयोगों को बताया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के 8 संस्थान और बिहार में प्रगतिशील तकनीक के आधार पर खेती करने वाले 12 से अधिक लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में चाणक्या हॉर्टि-पिच नाम से एक अलग पैवेलियन होगा, जिसमें कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन स्टार्ट-अप करने वालों को मौका दिया जाएगा। इनके उन्नत प्रयोगों से किसानों को खेती एवं बागवानी में नए प्रयोगों के बारे में जानकारी मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि बिहार की 76 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। ऐसे में किसानों की आमदनी को लगातार बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नई तकनीक की मदद से कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के तरीके किसानों को बताए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका सपना हर किसी की थाली में बिहार का व्यंजन पहुंचाने का है। यह सपना पूरा भी हो रहा है, लेकिन अब इससे आगे विदेशों तक बिहार के व्यंजन और कृषि उत्पादों को पहुंचाने की मुहिम में विभाग जुटा है। मुजफ्फरपुर की लीची, भागलपुर का जर्दालू आम, मखाना समेत अन्य कई उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है। इससे इन्हें वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। नर्सरी में भी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
मखाना विकास बोर्ड का दरभंगा या मुजफ्फरपुर में होगा कार्यालय
कृषि मंत्री ने कहा कि मखाना विकास बोर्ड का कार्यालय दरभंगा या मुजफ्फरपुर में खोला जाएगा। इसके लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। हालांकि इसका मुख्यालय कहां होगा, यह केंद्र तय करेगा। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के अलावा वियतनाम, मलेशिया समेत दूसरे कई देशों में मखाना की काफी मांग है। देश में मखाना के कुल उत्पादन का 70 से 80 फीसदी हिस्सा बिहार में होता है। मंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस सुपरफूड को दुनिया तक पहुंचाने में उनका विशेष योगदान है। मखाना बोर्ड के गठन से इसका विकास होगा। इसकी खेती करने वाले किसानों को तकनीकी सामान भी दे रहे हैं, ताकि उन्हें इसमें तकलीफ नहीं हो।
लीची की प्रोसेसिंग इकाई लगाने पर हो रहा विचार
मंत्री ने कहा कि बिहार में लीची की उन्नत प्रोसेसिंग इकाई लगाने पर विचार हो रहा है। इसे पीपीपी मोड पर लगाया जाएगा, ताकि लीची की पैकेजिंग सही तरीके से हो सके और इसे लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने में मदद मिले। इसकी पैकेजिंग यूनिट लगाने वाली इकाईयों को बिहार इंडस्ट्रियल प्रोमोशन पॉलिसी के तहत उचित सब्सिडी भी दी जाएगी। वर्तमान तकनीक के आधार पर लीची का सेल्फलाइन 30 दिन तक किया गया है। मेडागास्कर देश ने एक ऐसी तकनीक का इजात किया है, जिससे लीची की सेल्फलाइफ बढ़कर 45 दिन हो गई है। इस तकनीक को आयात करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ताकि इसे अपनाकर बिहार के किसानों को भी लाभ दिलाई जा सके। ऐसे यहां के वैज्ञानिक भी लगातार इस विषय पर शोध कर रहे हैं।

Tags: #Farmers of Bihar #will learn new #experiments# in technology based farming .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार सीएम ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले को दी 442 करोड़ रुपये की सौगात !

बिहार सीएम ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले को दी 442 करोड़ रुपये की सौगात !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में भागलपुर जिला अंतर्गत भागलपुर गोराडीह मार्ग पर भागलपुर बौंसी...

बिहार सीएम भागलपुर विकास योजना की समीक्षा की !

बिहार सीएम भागलपुर विकास योजना की समीक्षा की !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बैजानी...

बिहार में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता !

बिहार में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता !

by firstreport desk2
4 days ago
0

बिहार राज्य में घरेलू गैस (एलपीजी), पाइपलाइन गैस (पीएनजी), पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और इनकी आपूर्ति...

बिहार में भीषण गर्मी और लू से निपटने की व्यापक तैयारी !

बिहार में भीषण गर्मी और लू से निपटने की व्यापक तैयारी !

by firstreport desk2
4 days ago
0

बिहार में भीषण गर्मी और लू से निपटने की व्यापक तैयारी; मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को 'अलर्ट मोड'...

केंद्रीय मंत्री  चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये सीएम  ! !

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये सीएम ! !

by firstreport desk2
4 days ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शहीद पीर अली मार्ग, लोजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार...

महिला मेगा जॉब फेयर में उमड़ा उत्साह !

महिला मेगा जॉब फेयर में उमड़ा उत्साह !

by firstreport desk2
4 days ago
0

पटना :समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला मेगा जॉब...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त  सफलतापूर्वक संपन्न !

    सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !

    17 shares
    Share 7 Tweet 4
  • हेमंत सोरेन, हिंदू देवी देवता,पर्व त्योहारों का कर रहे अपमान:आदित्य साहू !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • IAS राजीव रंजन का 24 घंटे के लिए परिवहन आयुक्त बनने के पीछे कौन सा खेल? : अजय साह !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

March 20, 2026
आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

March 20, 2026
राज्य के सभी जिलों में शुरू होगा टेली आईसीयू !

राज्य के सभी जिलों में शुरू होगा टेली आईसीयू !

March 20, 2026
आदिवासियों की पहचान और उनकी परंपराओं का संरक्षण सबसे जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की !

आदिवासियों की पहचान और उनकी परंपराओं का संरक्षण सबसे जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की !

March 20, 2026
बीआइटी मेसरा में साइबर सुरक्षा कार्यशाला 2026 !का समापन

बीआइटी मेसरा में साइबर सुरक्षा कार्यशाला 2026 !का समापन

March 20, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.