पटना :बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने होली और ईद के मौके पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों से विशेष बस सेवा शुरू करने जा रही है। 23 फरवरी से 23 मार्च तक एक महीने लगभग 200 अंतरराज्यीय बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें सबसे अधिक 62 बसें बिहार के विभिन्न शहरों से दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी। इनके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। निगम ने अब प्रमुख रूटों की समय-सारिणी और सब्सिडी युक्त किराया भी जारी कर दिया है।
पटना-दिल्ली रूट पर एसी सीटर बस का किराया मात्र 1254 रुपये और एसी स्लीपर बस का 1893 रुपये रखा गया है। सरकार इस मार्ग के लिए 619 और 919 रुपये की सब्सिडी दे रही है। बस पटना के गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे खुलेगी और दिल्ली से दोपहर 1 बजे रवाना होगी।
इसी तरह गयाजी से दिल्ली के लिए एसी सीटर बस 1158 रुपये और एसी स्लीपर 1747 रुपये में उपलब्ध होगी। बस गयाजी से शाम 7:30 बजे खुलेगी। वहीं, दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी। मुजफ्फरपुर-दिल्ली रूट पर एसी सीटर का किराया सब्सिडी के बाद 1,121 रुपये और एसी स्लीपर का सब्सिडी के बाद 1,692 रुपये रखा गया है। मुजफ्फरपुर से बस सुबह 11:20 बजे रवाना होगी, जबकि दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे बस खुलेगी।
पूर्णिया से अंबाला का किराया 1563 रुपये
पूर्णिया-अंबाला एसी सीटर बस का किराया 1563 रुपये है, जो पूर्णिया से सुबह 11:30 बजे और अंबाला से शाम 4 बजे रवाना होगी। इसी तरह पटना-अंबाला के लिए एसी सीटर बस का टिकट 1334 रुपये निर्धारित किया गया है। पटना से बस सुबह 11:30 बजे और अंबाला से सुबह 10 बजे उपलब्ध होगी।
रांची के लिए शाम 6:30 बजे बस
मुजफ्फरपुर-रांची एसी सीटर बस दोनों ओर शाम 6:30 बजे खुलेगी, जिसमें वास्तविक किराया 707 रुपये पर 269 रुपये सब्सिडी दी जा रही है। यात्रियों को मात्र 438 रुपये टिकट का भुगतान करन
मुख्यमंत्री ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्य का किया निरीक्षण !
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।...












