Monday, July 14, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » 2024 में भाजपा की सरकार बनने पर निकलेगी बंपर बहाली: बाबूलाल मरांडी !

2024 में भाजपा की सरकार बनने पर निकलेगी बंपर बहाली: बाबूलाल मरांडी !

संकल्प सभा में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in चाईबासा, झारखंड, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
2024 में भाजपा की सरकार बनने पर निकलेगी बंपर बहाली: बाबूलाल मरांडी !
95
SHARES
270
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बिहार मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण किया !

बारिश का मौसम शुरू होते ही राँची शहर में खुले नाले जानलेवा साबित हो रहे हैं !

राँची:बच्चियां,महिलाएं डीजीपी को सीधे तौर पर कर सकती हैं शिकायत !

डॉ. अमन कुमार सिंह बने IMA MSN के सेंट्रल ज़ोन कोऑर्डिनेटर !

चाईबासा: झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि सभा की भीड़ और उपस्थित लोगों का उत्साह बतलाता है कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से आने वाली है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गाँव, ग़रीब, किसान मज़दूर, युवा और महिला के प्रति सरकार को किया समर्पित। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीब घर से आते हैं इसलिए वे ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया, गैस कनेक्शन दिया और अब महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नये बहनों को भी जोड़ा जाना है जबकि कांग्रेस काल में पैरवी वालों को गैस कनेक्शन मिलता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफ़न भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीबों के लिये अनाज भेजते हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाज की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा भेजे जा रहे पैसे की कमीसनखोरी हेमंत सोरेन करवा रहे हैं।  इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण ज़रूर किया किंतु बड़े घरानों व पूँजीपतियों के लिए। प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जेएमएम कांग्रेस राजद के गोद में खेलते रही किंतु अलग राज्य के सपने व झारखंड में गाँव गाँव तक सड़क पुल पुलिया, बिजलीं व विकास के कार्यों को भाजपा ने पहुँचाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में प्रत्येक दिन बम ब्लास्ट होता था किंतु मोदी जी ने आतंकियों को उनके घर में घुस कर ख़ात्मा किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। अपराधमुक्त प्रदेश बनाना है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है। हेमंत सरकार में कोयला, बालू, पत्थर, ज़मीन की लूट मची है। अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। सरकारी पदाधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की तरह पद पर बने रहने के लिए हेमंत सरकार को रिचार्ज करना होता है। उन्होंने कहा कि मेरे शासन काल में 150 भ्रष्ट पदाधिकारियों को पकड़कर जेल भेजा गया था किंतु हेमंत सरकार भ्रष्ट पदाधिकारियों को बचाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन आपका नियुक्ति वर्ष कब आएगा। प्रदेश के युवा दर दर को भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा की सरकार बनी तो बंपर बहाली निकलेगा। हेमंत सरकार में क़ानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले पाँच महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस को लिखकर जान माल की सुरक्षा की माँग के बावजूद हत्या हो गई। मामले में सीबीआई जाँच होनी चाहिये। अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए 2024 में केंद्र में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का अपील किया।

Tags: #Jharkhand bumper restoration# if BJP government #is formed in 2024# Babulal Marandi .
Share38Tweet24SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

आरपीएफ मूरी द्वारा दो मानव तस्करों की गिरफ्तारी और छह नाबालिग लड़कियों की सफल रेस्क्यू !

आरपीएफ मूरी द्वारा दो मानव तस्करों की गिरफ्तारी और छह नाबालिग लड़कियों की सफल रेस्क्यू !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

रांची :आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार ऑपरेशन AAHT के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट मूरी एवं CIB यूनिट रांची द्वारा मूरी...

लोहरदगा के कुडू में 7.750 किलोग्राम गांजा बरामद !

लोहरदगा के कुडू में 7.750 किलोग्राम गांजा बरामद !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

लोहरदगा :लोहरदगा जिले के कुडू थाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे और एक व्यक्ति के घर से...

देवघर में सावन की धूम !

देवघर में सावन की धूम !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

देवघर :आज सावन का तीसरा दिन है और 14 जुलाई को पहली सोमवारी होगी। श्रावणी मेले की शुरुआत होते ही...

सावन मास की पवित्र शुरुआत 11 जुलाई से हुईं !

सावन मास की पवित्र शुरुआत 11 जुलाई से हुईं !

by firstreport desk2
12 hours ago
0

राँची : सावन मास की पवित्र शुरुआत 11 जुलाई से हो चुकी है और आज 14 जुलाई को सावन की...

चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी !

चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी !

by firstreport desk2
12 hours ago
0

पलामू :पलामू चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी- राधाकृष्ण किशोर विदित हो की माननीय सर्वोच्च...

ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी त्रुटिहीन बनायेः मुख्य सचिव !

ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी त्रुटिहीन बनायेः मुख्य सचिव !

by firstreport desk2
12 hours ago
0

रांची :झारखंड सरकार अपना पूरा काम डिजिटल तरीके से करने की ओर कदम बढ़ा रही है। सरकार का आइटी डिपार्टमेंट...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • BDO निशा कुमारी पर अबुआ आवास योजना के तहत सरकारी राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच होगी !

    BDO निशा कुमारी पर अबुआ आवास योजना के तहत सरकारी राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच होगी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मुख्यालय तथा बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड- 64 पुलिस इंस्पेक्टर डीएसपी में हुए प्रोन्नत !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड राज्यपाल ने ‘राँची कैंसर समिट–2025’ का उद्घाटन किया !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • स्त्री की पहचान,वजूद और उड़ान की ह*त्या !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

ओ0 बी0 सी0 एकता अधिकार मंच ने आयोग के अध्यक्ष से मिलकर बधाई दी !

ओ0 बी0 सी0 एकता अधिकार मंच ने आयोग के अध्यक्ष से मिलकर बधाई दी !

July 14, 2025
सरयू राय ने तारापुर में कराया रुद्राभिषेक !

सरयू राय ने तारापुर में कराया रुद्राभिषेक !

July 14, 2025
मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई के श्राद्ध में पहुंचीं कल्पना सोरेन !

मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई के श्राद्ध में पहुंचीं कल्पना सोरेन !

July 14, 2025
सऊदी अरब में हादसे में मृत धनंजय महतो का पार्थिव शरीर स्वदेश आया !

सऊदी अरब में हादसे में मृत धनंजय महतो का पार्थिव शरीर स्वदेश आया !

July 14, 2025
बिहार मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण किया !

बिहार मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण किया !

July 14, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.