Sunday, January 25, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » यूपी में अब तमंचे नहीं लहराए जाते डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग से देश को बनाएंगे आत्मनिर्भर -योगी !

यूपी में अब तमंचे नहीं लहराए जाते डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग से देश को बनाएंगे आत्मनिर्भर -योगी !

500 एकड़ में फैला है साउथ एशिया का सबसे बड़ा एम्युनेशन एंड मिसाइल कॉम्प्लेक्स .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in कानपुर, पॉलिटिक्स, यूपी, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूपी में अब तमंचे नहीं लहराए जाते डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग से देश को बनाएंगे आत्मनिर्भर -योगी !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़ स्थित डिफेंस कॉरीडोर में अदाणी समूह के एम्युनेशन मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले जहां यूपी में तमंचे लहराए जाते थे, वहीं अब प्रदेश के डिफेंस कॉरीडोर के सभी 6 नोड्स भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में जुट गये हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान देश के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करण अदाणी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम्युनेशन मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स का अवलोकन भी किया। 

*2018 में पीएम ने यूपी को दी थी डिफेंस कॉरीडोर की सौगात* 

ये भीपढ़िये

झारखंड के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन दिल्ली में करने पर हर्ष व्यक्त किया !

लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी के नाम पर लगाई मुहर !

पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में हुए शामिल !

सीएम हेमंत सोरेन२६जनवरी को झारखंड में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराना गणतंत्र दिवस और संविधान का अपमान है :बाबूलाल मरांडी !

समारोह के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये क्षण उनके लिए अत्यंत आह्लादित करने वाला है। सीएम ने कहा कि 2018 में जब हमने अपना पहला इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने देश में दो डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरीडोर की घोषणा की थी। भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरीडोर की घोषणा की गई थी। प्रधानमंत्री ने यूपी में 6 नोड्स की घोषणा की थी। इसमें अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट शामिल हैं, जिसमें कानपुर नोड में अदाणी डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजीस लिमिटेड ने अपना कार्य प्रारंभ किया है।

*यूपी के डिफेंस कॉरीडोर में दिग्गज कंपनियां कर रहीं निवेश*

सीएम योगी ने बताया कि यूपी में डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 5 हजार हैक्टेयर के बड़े कॉरीडोर को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया गया है। अबतक 5हजार एकड़ लैंड को प्राप्त कर लिया गया है। इसमें लखनऊ में जहां ब्रह्मोस, झांसी में भारत डायनमिक्स लिमिटेड, आर्म व्हीकल निगम लिमिटेड और टाटा टेक्नोलॉजीस लिमिटेड, ग्लोबल इंजीनियरिंग लिमिटेड और डब्ल्यूवी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का कार्य प्रारंभ हुआ है, वहीं अलीगढ़ नोड में एंकर रिसर्च लैब एलएलपी और कानपुर में अदाणी डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड जैसी बड़ी बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं।

*आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू को सेंटर फॉर एक्सिलेंस*

मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी में डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग कॉरीडोर के लिए आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू को सेंटर फॉर एक्सिलेंस के तौर पर नामित किया गया है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने भी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए साझेदारी दिखाई दी है। सीएम ने बताया कि यूपी के डिफेंस कॉरीडोर में डिफेंस एंड एयरोस्पेस सेक्टर में स्टार्टअप्स के सहयोग के लिए संपूर्ण वातावरण बनाने का कार्य हुआ है। इसके पीछे उद्देश्य है कि भारत डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने के साथ ही दुनिया की आवश्यक्ताओं की पूर्ति कर सके। इस कार्य में यूपी के 6 नोड्स मील का पत्थर साबित होंगे।

*देश का सबसे बेहतरीन औद्योगिक शहर बनेगा बीडा*

आज उत्तर प्रदेश, देश के डेवलपमेंट में ब्रेकर नहीं बल्कि ब्रेक थ्रू का काम कर रहा है। यूपी को 2017 से पहले देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा माना जाता था। आज यही प्रदेश विकास के नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में जीबीसी 4.0 के माध्यम से 10 लाख 24 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतरा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश वहीं होता है, जहां व्यक्ति के साथ साथ पूंजी को भी सुरक्षित वातावरण मिले। सीएम योगी ने बताया कि नोएडा की स्थापना के 46 वर्ष बाद प्रदेश सरकार बुंदेलखंड में बीडा के रूप में नया औद्योगिक शहर बसाने जा रही है। ये देश का सबसे बेहतरीन औद्योगिक शहर बनेगा। इस हिसाब से इस पूरे क्षेत्र के युवाओं को सबसे स्किल्ड कार्यबल के रूप में तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अदाणी समूह द्वारा यूपी के कानपुर और तेलंगाना के हैदराबाद में एम्युनेशन मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स के शुभारंभ को लेकर बधाई दी और कहा कि ये प्रयास भारत को डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडे, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, राकेश सचान, ले.ज. एनएस राजा सुब्रमणि, आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह, अदाणी ग्रुप के करण अदाणी, जीत अदाणी, आशीष राजवंशी, जनप्रतिनिधिगण, आर्मी और प्रशासन से जुड़े अधिकारीगण एवं एम्युनेशन मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

4 हजार लोगों को मिलेगा सीधे सीधे रोजगार

अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करण अदाणी ने बताया कि मात्र 15 महीने में 5 हजार एकड़ में बनकर तैयार अदाणी समूह का ये उत्पादन कॉम्प्लेक्स दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा एम्युनेशन मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स है। इसकी क्षमता प्रतिवर्ष 150 मिलियन राउंड एम्युनेशन उत्पादन की है। यहां रायफल, लाइट मशीन गन (एलएमजी), एके-47 और कार्बाइन की गोलियां बनेंगी। इसके बाद अगले चरण में आर्टिलरी गन, गोला-बारूद, तोपें और हैंड ग्रेनेड समेत सेना के जवानों के लिए अलग-अलग तरह के अस्त्र-शस्त्र व सुविधाओं संबंधित उत्पाद निर्मित किए जाएंगे। 15 सौ करोड़ से शुरू हुआ ये प्रोजेक्ट अगले पांच साल में 3 हजार करोड़ का विस्तार प्राप्त करेगा। इससे 4 हजार लोगों को जहां सीधे सीधे रोजगार प्राप्त होगा वहीं इससे पांच गुना ज्यादा अप्रत्यक्ष रोजगार भी ये कॉम्प्लेक्स सृजित करेगा। साथ ही साथ ये कॉम्प्लेक्स अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए सोलर पॉवर और वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा।

Tags: #defense #manufacturing# country #self-reliant # Yogi#Guns# are no longer #waved in UP
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा !

मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा !

by firstreport desk2
7 hours ago
0

ऑक्सफोर्ड/लंदन/रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने भारत के...

गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न !

गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 26 उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,रांची मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख...

झारखण्ड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच  विकास पर सहयोग को लेकर बैठक !

झारखण्ड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच विकास पर सहयोग को लेकर बैठक !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची / लंदन : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह भेंट...

सह प्रवक्ता  विनोद कुमार पाण्डे के समक्ष लोहरदगा जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !

सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डे के समक्ष लोहरदगा जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति...

क्रिटिकल मिनरल्स के लिए एक जिम्मेदार वैश्विक केंद्र के रूप में उभरा !

क्रिटिकल मिनरल्स के लिए एक जिम्मेदार वैश्विक केंद्र के रूप में उभरा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

दावोस/रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और सुगम वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को लेकर बढ़ती...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूके की मंत्री सीमा मल्होत्रा से मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूके की मंत्री सीमा मल्होत्रा से मुलाकात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लंदन/रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम सरकार की संसदीय अवर सचिव (समानता एवं इंडो-पैसिफ़िक मामलों की मंत्री) सीमा मल्होत्रा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक !

    दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक !

    10 shares
    Share 4 Tweet 3
  • इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट में बिहार के मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन देर रात दावोस से पहुँचे लंदन !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन के बाद कल्पना सोरेन सर्वोच्च सम्मान व्हाइट बैज से सम्मानित किया गया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

गुरुजी को पद्म भूषण सम्मान का स्वागत – विनोद !

गुरुजी को पद्म भूषण सम्मान का स्वागत – विनोद !

January 25, 2026
झारखंड के गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान !

झारखंड के गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान !

January 25, 2026
राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी के लिए अहम : न्यायायुक्त !

राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी के लिए अहम : न्यायायुक्त !

January 25, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लंदन के वेस्टमिन्स्टर चैपल स्थित सभागार में दिया  भाषण !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लंदन के वेस्टमिन्स्टर चैपल स्थित सभागार में दिया भाषण !

January 25, 2026
झारखंड की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संभावनाओं पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक !

झारखंड की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संभावनाओं पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक !

January 25, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.