Friday, April 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » योगी सरकार का यक्ष एप स्मार्ट पुलिसिंग को दे रहा “धार” !

योगी सरकार का यक्ष एप स्मार्ट पुलिसिंग को दे रहा “धार” !

महज 90 दिनों में एक दर्जन से अधिक मामलों का किया खुलासा, अपराध नियंत्रण में आई तेजी .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 hours ago
in यूपी
Reading Time: 1 min read
A A
0
योगी सरकार का यक्ष एप स्मार्ट पुलिसिंग को दे रहा “धार” !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने की घटना में बिहार के 3 मजूदरों की मौत !

इलाज के लिए सुविधा और पैसे की कोई कमी नहीं : सीएम योगी !

योगी सरकार की नई नीति से मिलेगी रोजगार, निवेश और वैश्विक पहचान !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (13-15 अगस्त) का शुभारंभ !

लखनऊ: यूपी पुलिस का यक्ष एप अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेलने में अहम भूमिका निभा रहा है। यक्ष एप ने महज 90 दिनों में एक दर्जन से अधिक अपराधिक घटनाओं का खुलासा कर अपराध नियंत्रण पर स्मार्ट पुलिसिंग को नया आयाम दिया है। एप के जरिये अपहरण, हत्या, लूट, चोरी जैसे गंभीर अपराधों का खुलासा किया है। यक्ष ऐप की मदद से पुलिस न केवल तेजी से आरोपियों तक पहुंच रही है, बल्कि घटनाओं के खुलासे का समय भी काफी कम हुआ है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में स्मार्ट पुलिसिंग को नई दिशा देने के लिए “पुलिस मंथन” कार्यक्रम में यक्ष एप को लांच किया था।
एप ने किया कुछ घंटों में दो लूट का खुलासा, अपहरण की गुत्थी को सुलझाया
डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप स्मार्ट पुलिसिंग के तहत यक्ष एप को लांच किया गया था। यक्ष ेएप में प्रदेश के अपराधियों का डिजिटल डाटाबेस, सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन आधारित मैपिंग और एनालिटिकल टूल्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं। पहले जहां विवेचकों को “विलेज क्राइम नोट बुक” जैसे पारंपरिक रजिस्टर पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब कुछ ही मिनटों में अपराधियों की पूरी हिस्ट्री सामने आ जाती है। डीजीपी ने बताया कि हरदोई में दर्ज अपहरण के एक मामले में यक्ष ऐप ने चौंकाने वाला सच सामने लाया। जांच में पता चला कि कथित अपहृत व्यक्ति पिछले ढाई साल से जेल में बंद था। इसी तरह जौनपुर में 11 मार्च 2026 को जन सेवा केंद्र संचालक के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा कुछ ही घंटों में कर लिया गया। पुलिस ने यक्ष एप के माध्यम से 42–43 सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिससे संदिग्धों की पहचान और लोकेशन ट्रैक हुई। इसके बाद मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और करीब 1.30 लाख नकद बरामद किया गया। इसके अलावा राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में एक घंटे के अंतराल पर हुई दो लूट की घटनाओं का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया गया। यक्ष एप के जरिए आरोपियों की पहचान, मोबाइल लोकेशन और गतिविधियों का विश्लेषण कर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं रायबरेली में यक्ष एप की मदद से 8 सदस्यीय अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश हुआ। एप के डाटाबेस और जियो-टैगिंग के जरिए पुलिस को आरोपियों का आपराधिक इतिहास मिला, जिससे योजनाबद्ध कार्रवाई कर सभी को गिरफ्तार किया गया।
झूठे आरोप से बुजुर्ग को बचाया
बरेली में सास और साले की हत्या के आरोपी को पकड़ने में भी यक्ष ने अहम भूमिका निभाई। आरोपी का फोटो और रिकॉर्ड एप से मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आगरा में एक बुजुर्ग व्यक्ति को झूठे छेड़छाड़ के आरोप से बचाने में भी एप उपयोगी साबित हुआ। सीसीटीवी फुटेज और फेस रिकग्निशन के जरिए असली आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। मेरठ, हाथरस, फर्रुखाबाद, कानपुर और गोंडा जैसे जिलों में यक्ष के जरिए कई चोरी और जेबकतरी गैंग का खुलासा हुआ। मेरठ में जेबकतरा गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार किये गये, हाथरस में आभूषण चोरी का आरोपी ट्रेस, कानपुर में ज्वैलरी दुकान से चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ और गोंडा में स्कूलों में हो रही चोरी का खुलासा एप ने किया।
यह है एप की विशेषताएं
पुलिस इकाइयों के लिए उपलब्ध प्रदेशव्यापी अपराधियों का डिजिटल डाटाबेस
त्वरित साक्ष्य संकलन के लिए सीसीटीवी कैमरों का स्थान आधारित मानचित्रण
-प्रत्येक अपराधी को दिया गया यूनिक क्रिमिनल आईडी, जिससे जिलों के बीच सूचनाओं का सहज आदान-प्रदान संभव
सटीक पहचान के लिए अपराधियों के मल्टी-एंगल फोटोग्राफिक रिकॉर्ड

Tags: #Yogi government's# Yaksha app #is giving a boost# to smart policing .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्राणी उद्यानों में कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जाए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्राणी उद्यानों में कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जाए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

by firstreport desk2
8 months ago
0

लखनऊ : H5 एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के संभावित खतरे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार...

सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक !

सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक !

by firstreport desk2
9 months ago
0

गोरखपुर : चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय पावन सावन माह के पहले दिन मुख्यमंत्री...

यूपी के संभल में भीषण सड़क हादसा !

यूपी के संभल में भीषण सड़क हादसा !

by firstreport desk2
9 months ago
0

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई क्षेत्र में एक बुलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार में जा घुसी....

किसानों के कल्याण को नित नए कदम उठा रही योगी सरकार !

सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त !

by firstreport desk2
10 months ago
0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त...

पराग जैन बने नए RAW चीफ !

पराग जैन बने नए RAW चीफ !

by firstreport desk2
10 months ago
0

दिल्ली : IPS पराग जैन होंगे अब देश की सबसे गोपनीय एजेंसी RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के नए प्रमुख।...

भारत निर्वाचन आयोग ने 379 फील्ड फंक्शन !

भारत निर्वाचन आयोग ने 379 फील्ड फंक्शन !

by firstreport desk2
10 months ago
0

नई दिल्ली निर्वाचन आयोग मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार ने इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM), नई...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    194 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड ट्रेज़री घोटाला “चारा घोटाला पार्ट 2”: अजय साह !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड रेलवे डीजल चोरी मामले का खुलासा !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

योगी सरकार का यक्ष एप स्मार्ट पुलिसिंग को दे रहा “धार” !

योगी सरकार का यक्ष एप स्मार्ट पुलिसिंग को दे रहा “धार” !

April 10, 2026
झारखंड राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शिष्टाचार भेंट की !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शिष्टाचार भेंट की !

April 10, 2026
झारखण्ड विधान सभा के नवगठित सभी समितियों के  सभापति के साथ  बैठक की.!

झारखण्ड विधान सभा के नवगठित सभी समितियों के सभापति के साथ बैठक की.!

April 10, 2026
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 2 से 3 सितंबर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय रूपरेखा तैयार करने हेतु की बैठक !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 2 से 3 सितंबर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय रूपरेखा तैयार करने हेतु की बैठक !

April 10, 2026
डायन होने के शक में भतीजे ने अपने ही चाचा-चाची पर हमला कर दिया !

डायन होने के शक में भतीजे ने अपने ही चाचा-चाची पर हमला कर दिया !

April 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.