रांची: टीम इंडिया के सबसे सफल और प्रसिद्ध कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन रांची में नजर आए । वह कोई भी गाड़ी लेकर सड़कों पर निकल रहे है, फैन्स काफी उत्साहित है. वह रांची के आस – पास के इलाकों में घूमते नजर आ रहे हैं. सेल्फी लेने के लिए होड़ लग जा रही है. धोनी की रांची के सड़कों में घुमने की तस्वीरे और विडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल होते दिख रही है. अपनी काले रंग की रेंज रोवर कार में सवार दिखे. शनिवार को खूंटी जिले में धोनी घूमते दिखे, वे तोरपा आए और तोरपा से तपकरा होते हुए रनिया पहुंचे। धोनी रनिया चौक में कुछ देर के लिए रूके इसके बाद तो महेंद्र सिंह धोनी को रनिया में देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. धोनी ने लोगों के साथ सेल्फी खिंचवायी। लगभग पांच मिनट तक रनिया में रुकने के बाद धोनी मरचा होते हुये वापस रांची लौट आये.
झारखण्ड प्लस टू शिक्षक संघ ने इसके विरोध में आंदोलन करने की घोषणा की !
राँची :झारखण्ड राज्य सरकार के द्वारा पीजीटी-टीईटी संवर्ग के पदों को मर्ज करने के फैसले का विरोध तेज हो गया...