Tuesday, March 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » भारत की बेटियों ने चीन में रचा इतिहास,महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल !

भारत की बेटियों ने चीन में रचा इतिहास,महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल !

चीन के हांगझोउ में जारी एशियाई खेलों (Asian Games) में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है.

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in खेल, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत की बेटियों ने चीन में रचा इतिहास,महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल !
5
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चीन के हांगझोउ में जारी एशियाई खेलों (Asian Games) में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है. एशियाई खेलों (Asian Games) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सोमवार को खेले गए एशियन गेम्स के फाइनल मैच में श्रीलंका को 19 रनों से मात दे दी. इसी के साथ ही हांग्जो एशियन गेम्स में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन बनाए थे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन ही बना पाई और ये मैच 19 रनों से हार गई. एशियन गेम्स में अब भारत के दो गोल्ड मेडल हो गए हैं. इससे पहले भारत ने शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. मेडल टैली में भारत पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. भारत के नाम अब तक कुल 11 मेडल हो गए हैं.

ये भीपढ़िये

बिहार सीएम द्वारा वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया !

मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

कबड्डी में बिहार टीम की ओर से रश्मि कुमारी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी !

वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण पदक जीता. रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और दिव्यांश की तिकड़ी टॉप पर रही. इसके तुरंत बाद रोइंग में भारत को 2 ब्रॉन्ज मेडल मिल गए. शूटिंग में भारत ने 2 और ब्रॉन्ज हासिल किए. हांगझोउ गेम्स में दूसरे दिन भारत को पहला गोल्ड मेडल मिला. शूटिंग इवेंट में ये सोने का तमगा हासिल हुआ. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता. रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और दिव्यांश पंवार की तिकड़ी ने 1893.7 अंक अर्जित किए और टॉप पर रही. वर्ल्ड चैंपियन रुद्रांक्ष, ओलंपियन दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में 1893.7 के कुल स्कोर के साथ 1893.3 अंक के पिछले विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया. पिछला विश्व रिकॉर्ड एक महीने से भी कम समय पहले चीन की टीम ने अजरबेजान के बाकू में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बना था. रुद्रांक्ष ने 632.5, तोमर ने 631.6 और पंवार ने 629.6 अंक बनाए. दक्षिण कोरिया ने कुल 1890.1 अंक के साथ सिल्वर जबकि 1888.2 अंक के साथ ब्रॉन्ज चीन ने हासिल किया.

ऐश्वर्य ने जीता ब्रॉन्ज

गोल्ड के बाद निशानेबाजी में भारत को एक ब्रॉन्ज मेडल और मिला. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इस इवेंट में रुद्रांक्ष पाटिल ने भी हिस्सा लिया लेकिन वह चौथे नंबर पर रहे. चीनी निशानेबाज ने इस इवेंट में गोल्ड और साउथ कोरियाई शूटर के खाते में सिल्वर मेडल जुड़ा.

शूटिंग में टीम ब्रॉन्ज

भारत को एशियन गेम्स में 10वां मेडल भी शूटर्स ने दिलाया. पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम इवेंट में अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह की तिकड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया. इस भारतीय तिकड़ी ने 1718 अंक हासिल किए. स्पर्धा का गोल्ड चीन जबकि सिल्वर मेडल साउथ कोरिया टीम के खाते में गया.

रोइंग में 2 और मेडल

भारत को इसके बाद 2 और मेडल मिले. रोइंग की मेन्स-4 स्पर्धा में जसविंदर, आशीष, पुनीत और आशीष ने ब्रॉन्ज जीता. फिर परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह ने मेंस क्वाड्रपल स्कल्स (रोइंग) में कांस्य पदक हासिल किया. इस बीच भारत के बलराज पंवार मेडल से चूक गए. मेन्स सिंगल्स स्कल्स फाइनल में बलराज चौथे नंबर पर रहे. चीन ने इस इवेंट का गोल्ड, जापान ने सिल्वर और हॉन्ग कॉन्ग ने ब्रॉन्ज जीता.

पहले दिन जीते थे 5 पदक

इन खेलों में भारत ने दमदार शुरुआत की और स्पर्धा के पहले ही दिन रविवार को 5 पदक अपने नाम कर लिए. स्टार शूटर मेहुली घोष (Mehuli Ghosh), आशी चौकसे और रमिता की तिकड़ी ने भारत को पहला पदक दिलाया. शूटिंग में एक और मेडल मिला जबकि रोइंग में देश को 3 पदक अभी तक मिल चुके हैं.

इन खेलो में मिले मेडल

भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल इवेंट्स के पहले ही दिन 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 5 मेडल जीते. भारत के लिए पहला मेडल रोइंग के लाइट वेट डबल्स स्कल में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने दिलवाया. इस जोड़ी ने सिल्वर जीता. भारत को दूसरा मेडल 10 मीटर एयर राइफल में मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसी ने सिल्वर जीतकर दिलाया. भारतीय टीम को तीसरा मेडल (ब्रॉन्ज) रोइंग के पेयर इवेंट में बाबूलाल यादव और लेखराम ने दिलाया. चौथा मेडल रोइंग-8 में नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार, आशीष और धनंजय उत्तम पांडे ने भारत को सिल्वर दिलाया. रमिता ने 10 मीटर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.

Tags: India's daughters created history in Chinawomen's cricket team won the gold medal by defeating Sri Lanka in the final
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स के लिये बिहार का चयन !

स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स के लिये बिहार का चयन !

by firstreport desk2
1 month ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 01 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में स्पोर्ट्स स्टार एसेस डेलीगेशन ने शिष्टाचार...

BIT मेसरा में 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन !

BIT मेसरा में 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन !

by firstreport desk2
1 month ago
0

रांची :रांची बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा में 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन को संस्थान के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में...

बिहार मुख्यमंत्री ने प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता को सम्मानित किया !

बिहार मुख्यमंत्री ने प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता को सम्मानित किया !

by firstreport desk2
1 month ago
0

पटना : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व...

आरपीसी मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026: दूसरे दिन दो मुकाबले !

आरपीसी मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026: दूसरे दिन दो मुकाबले !

by firstreport desk2
1 month ago
0

रांची: झारखंड रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आरपीसी मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के तहत 5 फरवरी को जे.के. क्रिकेट एकेडमी...

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026” के उद्घाटन किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026” के उद्घाटन किया !

by firstreport desk2
1 month ago
0

रांची:- राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राँची प्रेस क्लब द्वारा जे०के० इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू, रांची में आयोजित...

झारखंड की बेटी दिव्यानी लिंडा का भारतीय टीम में चयन !

झारखंड की बेटी दिव्यानी लिंडा का भारतीय टीम में चयन !

by firstreport desk2
2 months ago
0

रांची :झारखंड की बेटी दिव्यानी लिंडा का भारतीय टीम में चयन, क्षेत्र में हर्ष नेपाल में आयोजित होने वाली SAFF...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • BITM 35वें संस्करण की घोषणा की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे –  सतीश पौल मुंजनी  !

भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे – सतीश पौल मुंजनी !

March 17, 2026
झारखंड मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया !

झारखंड मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया !

March 17, 2026
ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

March 17, 2026
राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

March 17, 2026
सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

March 17, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.