Sunday, January 25, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » 12 घंटे की जोरदार डिबेट.. तीखी तकरीरें

12 घंटे की जोरदार डिबेट.. तीखी तकरीरें

आधी रात को लोकसभा में यूं पास हुआ वक्फ बिल .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in न्यू दिल्ली, पॉलिटिक्स, यूपी
Reading Time: 1 min read
A A
0
12 घंटे की जोरदार डिबेट.. तीखी तकरीरें
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली :लोकसभा ने बुधवार को 12 घंटे की तीखी बहस के बाद वक्फ (संशोधन) बिल पास कर दिया. बिल को 288 वोटों के समर्थन और 232 विरोध के साथ मंजूरी मिली. बीजेपी की सहयोगी पार्टियों के समर्थन से यह संख्या बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गई. इस दौरान सरकार ने विपक्ष के उन आरोपों का जोरदार जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि यह बिल संविधान और मुस्लिम अधिकारों का उल्लंघन करता है और संघीय ढांचे पर हमला करता है.

मुख्य सहयोगी पार्टियों का मिला साथ
बीजेपी को अपनी प्रमुख सहयोगी पार्टियों तेदेपा (TDP), जदयू (JDU), शिवसेना और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का समर्थन मिला, जबकि INDIA गठबंधन ने इस विधेयक के विरोध में एकजुटता दिखाई. हालांकि भाजपा को पहले से ही यकीन था कि वह इस बिल को पास करवाने में कामयाब हो जाएगी. इसी यकीन के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा,’आपने ये बदलाव सिर्फ अपने वोट बैंक को बचाने के लिए किए थे और हमने इसे खत्म करने का फैसला किया है.’

आज राज्यसभा पर सभी की नजरें
अब यह बिल गुरुवार को यानी आज राज्यसभा में रखा जाएगा, यहां भी इसके पास होने की पूरी संभावना है. लोकसभा में इस मुद्दे पर बहस में धर्मनिरपेक्ष बनाम सांप्रदायिक बहस देखने को मिली लेकिन बिल का पास होना एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ. इससे पहले नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA), तीन तलाक पर रोक और उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने जैसे कानूनों के बाद, यह चौथा बड़ा कदम था, जिसे भाजपा सरकार ने मुस्लिम संगठनों और विपक्षी पार्टियों के विरोध के बावजूद लागू किया.

ये भीपढ़िये

झारखंड के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन दिल्ली में करने पर हर्ष व्यक्त किया !

लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी के नाम पर लगाई मुहर !

पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में हुए शामिल !

सीएम हेमंत सोरेन२६जनवरी को झारखंड में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराना गणतंत्र दिवस और संविधान का अपमान है :बाबूलाल मरांडी !

बिल पास होना भाजपा के लिए बड़ी जीत क्यों?
बीजेपी के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि उसे अपने दम पर लोकसभा में बहुमत हासिल नहीं था. इसके बावजूद उसके धर्मनिरपेक्ष सहयोगी दलों ने इस विधेयक का समर्थन किया. इससे यह इशारा मिलता है कि इन पार्टियों को भरोसा है कि मुसलमानों का समर्थन खोने से उन्हें कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा, बल्कि बीजेपी के साथ गठबंधन से उन्हें ज्यादा फायदा होगा.

लोकसभा में गरमागरम बहस
लोकसभा में बहस के दौरान कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि यह विधेयक संविधान के मूल ढांचे पर हमला है और इससे अल्पसंख्यकों को बदनाम कर उनका हक छीना जा रहा है और समाज में फूट डाली जा रही है. इसका जवाब देते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने साफ किया कि बिल का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. यह सिर्फ संपत्तियों से जुड़ा हुआ कानून है. उन्होंने कहा,’सरकार किसी भी धार्मिक संस्था के मामलों में दखल नहीं कर रही है. यूपीए सरकार ने वक्फ कानून में कुछ बदलाव किए थे, जिससे इसे अन्य कानूनों पर प्राथमिकता मिल गई थी. इसलिए यह जरूरी था कि इसमें संशोधन किया जाए.’

Tags: #12 hours #of vigorous debate..#.sharp remarks .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा !

मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा !

by firstreport desk2
7 hours ago
0

ऑक्सफोर्ड/लंदन/रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने भारत के...

झारखण्ड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच  विकास पर सहयोग को लेकर बैठक !

झारखण्ड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच विकास पर सहयोग को लेकर बैठक !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची / लंदन : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह भेंट...

सह प्रवक्ता  विनोद कुमार पाण्डे के समक्ष लोहरदगा जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !

सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डे के समक्ष लोहरदगा जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति...

क्रिटिकल मिनरल्स के लिए एक जिम्मेदार वैश्विक केंद्र के रूप में उभरा !

क्रिटिकल मिनरल्स के लिए एक जिम्मेदार वैश्विक केंद्र के रूप में उभरा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

दावोस/रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और सुगम वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को लेकर बढ़ती...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूके की मंत्री सीमा मल्होत्रा से मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूके की मंत्री सीमा मल्होत्रा से मुलाकात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लंदन/रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम सरकार की संसदीय अवर सचिव (समानता एवं इंडो-पैसिफ़िक मामलों की मंत्री) सीमा मल्होत्रा...

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले को दी सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले को दी सौगात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक !

    दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक !

    10 shares
    Share 4 Tweet 3
  • इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट में बिहार के मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन देर रात दावोस से पहुँचे लंदन !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन के बाद कल्पना सोरेन सर्वोच्च सम्मान व्हाइट बैज से सम्मानित किया गया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

गुरुजी को पद्म भूषण सम्मान का स्वागत – विनोद !

गुरुजी को पद्म भूषण सम्मान का स्वागत – विनोद !

January 25, 2026
झारखंड के गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान !

झारखंड के गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान !

January 25, 2026
राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी के लिए अहम : न्यायायुक्त !

राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी के लिए अहम : न्यायायुक्त !

January 25, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लंदन के वेस्टमिन्स्टर चैपल स्थित सभागार में दिया  भाषण !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लंदन के वेस्टमिन्स्टर चैपल स्थित सभागार में दिया भाषण !

January 25, 2026
झारखंड की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संभावनाओं पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक !

झारखंड की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संभावनाओं पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक !

January 25, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.