Tuesday, March 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को कल श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे !

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को कल श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे !

21अक्टूबर को पुलिस स्‍मृति द‍िवस के रूप में मनाया जाता है .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in नई दिल्ली, पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को कल श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बिहार सीएम भागलपुर विकास योजना की समीक्षा की !

घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार….आदित्य साहू !

इरफान अंसारी क्या रिक्शा से सरकारी अस्पतालों में ब्लड पहुंचाएंगे?- प्रतुल शाह देव !

महिला आयोग की स्थापना हो-अंबा प्रसाद !

नई दिल्ली : केंद्र सरकार में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य 21 अक्टूबर 2023 को स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।21 अक्‍तूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सशस्‍त्र चीनी टुकड़ी द्वारा घात लगाकर किए हमले में पुलिस के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन शहीदों एवं ड्यूटी के दैरान मारे गए अन्‍य सभी पुलिसकर्मियों की स्‍मृति में 21 अक्टूबर को पुलिस स्‍मृति द‍िवस के रूप में मनाया जाता है। 

पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्‍ट्रीय सुरक्षा और एकता बनाए रखने में पुलिस की उत्‍कृष्‍ट भूमिका का सम्‍मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पुलिस स्‍मृति दिवस, 2018 के अवसर पर चाणक्‍यपुरी, नई दिल्‍ली स्थित राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक(NPM) देश को समर्पित किया।यह स्‍मारक पुलिस बलों में राष्‍ट्रीय पहचान, गर्व, उद्देश्‍यों में एकरूपता, एक समान इतिहास और भविष्‍य की भावना भरने के साथ-साथ उनकी इस प्रतिबद्धता को भी और मजबूत करता है कि उन्‍हें अपने प्राणों की कीमत पर भी देश की रक्षा करनी है। पुलिस स्‍मारक में एक केंद्रीय शिल्पकृति के अलावा ‘शौर्य की दीवार’ तथा एक संग्रहालय भी मौजूद है। केंद्रीय शिल्पकृति के रूप में मौजूद एक 30 फुट ऊँचा ग्रेनाइट का एकल पाषाण खंड पुलिस कर्मियों की शक्ति, विनम्रता और नि:स्‍वार्थ सेवा का प्रतीक है। इसी प्रकार ’शौर्य की दीवार’ जिस पर शहीदों के नाम उत्‍कीर्ण हैं, कर्तव्‍य के पथ पर अपने प्राण न्‍यौछावर करने वाले पुलिस कर्मियों की बहादुरी और बलिदान के अचल प्रतीक के रूप में उपस्थित है। यहॉं मौजूद संग्रहालय की संकल्‍पना में भारतीय पुलिस व्‍यवस्‍था के इतिहास और विकास यात्रा के दर्शन होते है। यह स्‍थान पुलिस बल और आम नागरिकों दोनों के मन में एक तीर्थ जैसा आदर रखता है। यह स्‍मारक आम जनता के लिए सोमवार के अलावा अन्‍य सभी दिन खुला रहता है। CAPFs द्वारा प्रत्‍येक शनिवार और रविवार को सूर्यास्‍त से एक घंटा पूर्व यहॉं बैंड, परेड और रिट्रीट समारोह का आयोजन भी किया जाता है।पुलिस स्‍मृति द‍िवस अर्थात् 21 अक्‍तूबर को देश भर में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है जबकि मुख्‍य कार्यक्रम राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक में आयोजित किया जाता है, जिसकी अध्‍यक्षता परंपरागत रूप से गृह मंत्री जी द्वारा की जाती है। कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों और दिल्‍ली पुलिस की एक संयुक्‍त परेड भी आयोजित की जाती है। गृह मंत्री, गृह राज्‍य मंत्री, सांसदों, CAPF/CPO प्रमुखों द्वारा शहीदों को पुष्‍पांजलि अर्पित की जाती है। इसके पश्‍चात्, गृह मंत्री जी शहीदों को स्‍मरण करते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हैं और पुलिस व्‍यवस्‍था से जुड़ी चुनौतियों का उल्‍लेख करते हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्‍त महानिदेशक, पुलिस अधिकारी तथा अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी शामिल होते है। यह कार्यक्रम हॉट स्प्रिंग्‍स के शहीदों को समर्पित वेदिका पर गृह मंत्री जी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के साथ संपन्‍न होता है। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन, आकाशवाणी (AIR) और अन्य मीडिया में प्रसारण के साथ-साथ पुलिस बलों की वेबसाइट पर वेबकास्‍ट भी किया जाता है।इसके पश्‍चात् 22 से 30 अक्‍तूबर के बीच CAPFs/CPOs द्वारा राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर विभिन्‍न स्‍मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें शहीदों के परिजनों को स्‍मारक पर आमंत्रित करना, पुलिस बैंड डिस्‍पले, मोटर साईकल रैली, शहीदों के निमित्‍त दौड़ आदि का आयोजन करने के साथ-साथ पुलिस बल कर्मियों के बलिदान, शौर्य तथा सेवा को दर्शाने वाली फिल्‍में भी दिखाई जाती है। इस अवधि के दौरान सभी पुलिस बलों द्वारा देश भर में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Tags: # Home Minister #Amit Shah# martyred #police #personnel#National Police #Memorial tomorrow.
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों वाली सूची चुनाव आयोग को भेजी !

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों वाली सूची चुनाव आयोग को भेजी !

by First Report Live (Bureau)
10 hours ago
0

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने स्टार प्रचारक सूची भारत निर्वाचन आयोग को भेज...

बिहार में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता !

बिहार में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता !

by firstreport desk2
1 day ago
0

बिहार राज्य में घरेलू गैस (एलपीजी), पाइपलाइन गैस (पीएनजी), पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और इनकी आपूर्ति...

केंद्रीय मंत्री  चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये सीएम  ! !

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये सीएम ! !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शहीद पीर अली मार्ग, लोजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार...

झारखंड में AI आधारित शासन की नई शुरुआत :दीपिका पांडेय !

झारखंड में AI आधारित शासन की नई शुरुआत :दीपिका पांडेय !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :सरकारी योजनाओं की सफलता अक्सर केवल नीति या बजट से तय नहीं होती, बल्कि उस प्रशासनिक ढांचे की क्षमता...

झारखंड प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर दी बधाई !

झारखंड प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर दी बधाई !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार...

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक !

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा के भाई प्रवीण सिन्हा के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • BITM 35वें संस्करण की घोषणा की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे –  सतीश पौल मुंजनी  !

भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे – सतीश पौल मुंजनी !

March 17, 2026
झारखंड मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया !

झारखंड मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया !

March 17, 2026
ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

March 17, 2026
राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

March 17, 2026
सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

March 17, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.