Tuesday, March 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » देश नौवें गुरु तेग बहादुर जी के उपकार को कभी नहीं भुला सकता – अमित शाह !

देश नौवें गुरु तेग बहादुर जी के उपकार को कभी नहीं भुला सकता – अमित शाह !

कश्मीर में सत्ता के नशे में चूर औरंगजेब के अत्याचार के खिलाफ कश्मीरी पंडितों की अर्ज़ सुनकर वहाँ पैदल चलकर जाना अपना सर्वोच्च बलिदान देना .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in नई दिल्ली, पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
देश नौवें गुरु तेग बहादुर जी के उपकार को कभी नहीं भुला सकता  – अमित शाह !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार द्वारा सिख पंथ के लिए किये गये अभूतपूर्व कार्यों के लिये आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।

 

ये भीपढ़िये

बिहार सीएम भागलपुर विकास योजना की समीक्षा की !

घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार….आदित्य साहू !

इरफान अंसारी क्या रिक्शा से सरकारी अस्पतालों में ब्लड पहुंचाएंगे?- प्रतुल शाह देव !

महिला आयोग की स्थापना हो-अंबा प्रसाद !

इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि सिख पंथ के अलावा ऐसा शायद ही कोई दूसरा पंथ होगा जिसमें 10 पीढ़ियों तक आक्रांताओं के अन्याय के खिलाफ संघर्ष और बलिदान की इतनी लंबी परंपरा हो। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने मानवता और देश के लिए जो बलिदान दिया है उसकी बराबरी पूरी दुनिया में कोई नहीं कर सकता। देश नौवें गुरु तेग बहादुर जी के उपकार को कभी नहीं भुला सकता। कश्मीर में सत्ता के नशे में चूर औरंगजेब के अत्याचार के खिलाफ कश्मीरी पंडितों की अर्ज़ सुनकर वहाँ पैदल चलकर जाना और अपना सर्वोच्च बलिदान देना, केवल गुरु तेग बहादुर जी ही ये कर सकते थे। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में उत्सव मनाने का निर्णय लिया था तब उसके लिए वही स्थान तय किया गया जहां गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी की घोषणा हुई थी, उसी दीवार पर उनका गुणगान हुआ और लाल किले पर ही समारोह मनाया गया। जब दुनिया का हर मज़हब अपने-अपने विचारों को लेकर युद्ध लड़ रहा था, उस वक्त गुरु नानक देव जी से लेकर दसवें गुरु तक सभी ने दुनिया को सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया जिस पर आज पूरा विश्व चल रहा है और ये पूरे भारत के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय, धर्म और कर्म को समान रूप से लेकर आगे बढ़ा है। जब धर्म के लिए जान देने की बारी आती है तो सच्चा सिख कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता और देश को आजादी दिलाने से लेकर देश की सुरक्षा करने तक सबसे ज़्यादा बलिदान भी सिखों ने दिया है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं के उपदेश और उनके बलिदान को देश कभी नहीं भुला सकता। गुरु नानक देव जी ने दुनिया के कई देशों में सर्वधर्म समभाव का संदेश फैलाया। गुरु नानक देव जी ने बिना किसी निजी स्वार्थ के पूरी दुनिया में प्रेम का संदेश फैलाया। श्री शाह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब में ही सबकी अच्छी बातों को समाहित किया गया है और सर्वधर्म समभाव का इससे बड़ा कोई संदेश नहीं हो सकता।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने Women-led Development के लिए राज्यों की विधानसभाओं और संसद में मातृशक्ति को 33% आरक्षण दिया है। मातृ शक्ति को सशक्त करने की परंपरा सिख पंथ में माता खिवी के लंगर की सीख से वर्षों पहले शुरू हुई। उन्होंने कहा कि इतिहास में भी ये दर्ज है कि सिख पंथ से निकली मातृशक्ति ने न केवल आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया बल्कि देश को आगे बढ़ाने में भी बहुत बड़ा योग्दान दिया है। श्री शाह ने कहा कि भारत की आजादी के आंदोलन, मुगलों और अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ाई, विभाजन की विभीषिका या आजादी के बाद देश की सीमाओं को सुरक्षित करना हो, सिख क़ौम हमेशा सबसे आगे रही है। हमारा आजादी के संघर्ष का इतिहास सिख बहादुरों के बलिदान से भरा पड़ा है और देश के आजाद होने के बाद इसकी सुरक्षा के लिए भी सबसे अधिक बलिदान सिख पंथ के अनुयायी ही देते आए हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व, गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व, गुरु गोविंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व, लंगर से GST हटाना, करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण, सुल्तानपुर लोदी को हेरीटेज सिटी बनाना, ब्रिटिश विश्वविद्यालय में गुरु नानक देव जी के नाम पर पीठ स्थापित करना और पाकिस्तान में सिख यात्रियों के जाने के लिए सुविधा उपलब्ध कराना जैसे अनेक महत्त्वपूर्ण काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी सभ्य व्यक्ति 1984 के दंगे नहीं भूल सकता, ऐसी नृशंस हत्याएं राजनीतिक इशारे पर हुईं। श्री शाह ने कहा कि 2014 में मोदी जी की सरकार बनने तक ना तो किसी को अरेस्ट किया गया और ना ही किसी को एक भी दिन की जेल हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच आयोग गठित किये गए लेकिन कोई परिमाम नहीं निकला। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने SIT बनाई और 300 मामलों को दोबारा खोलकर दोषियों को जेल भेजने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अभी भी मामले चल रहे हैं और मोदी सरकार पीड़ितों के साथ न्याय ज़रूर करेगी। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने इतने सालों बाद पहली बार 3,328 पीड़ित परिवारों में से प्रत्येक को 5 लाख रुपए देने और जलियांवाला बाग स्मारक को फिर से गौरवान्वित करने का काम किया है। श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में प्रताड़ित सिख बहनों-भाइयों को नागरिकता देने के रास्ते खोले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बहुत भाग्यशाली हैं कि गुरुओं के आशीर्वाद से उन्हें गुरु साहिबान की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि सिख पंथ और सिख गुरुओं ने समाज और पूरी मानवता के लिए जो किया है उसे हजारों सालों तक उतारा नहीं जा सकता।

Tags: #The country can never #forget the gratitude #of the ninth #Guru Tegh Bahadur Ji # Amit Shah
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों वाली सूची चुनाव आयोग को भेजी !

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों वाली सूची चुनाव आयोग को भेजी !

by First Report Live (Bureau)
10 hours ago
0

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने स्टार प्रचारक सूची भारत निर्वाचन आयोग को भेज...

बिहार में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता !

बिहार में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता !

by firstreport desk2
1 day ago
0

बिहार राज्य में घरेलू गैस (एलपीजी), पाइपलाइन गैस (पीएनजी), पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और इनकी आपूर्ति...

केंद्रीय मंत्री  चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये सीएम  ! !

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये सीएम ! !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शहीद पीर अली मार्ग, लोजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार...

झारखंड में AI आधारित शासन की नई शुरुआत :दीपिका पांडेय !

झारखंड में AI आधारित शासन की नई शुरुआत :दीपिका पांडेय !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :सरकारी योजनाओं की सफलता अक्सर केवल नीति या बजट से तय नहीं होती, बल्कि उस प्रशासनिक ढांचे की क्षमता...

झारखंड प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर दी बधाई !

झारखंड प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर दी बधाई !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार...

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक !

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा के भाई प्रवीण सिन्हा के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • BITM 35वें संस्करण की घोषणा की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे –  सतीश पौल मुंजनी  !

भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे – सतीश पौल मुंजनी !

March 17, 2026
झारखंड मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया !

झारखंड मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया !

March 17, 2026
ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

March 17, 2026
राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

March 17, 2026
सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

March 17, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.