रांची (Ranchi): राजधानी रांची में बुधवार को अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से सटा युवक-युवती का शव पुलिस ने बरामद किया था। ये दोनों कौन थे इसकी पहचान रांची पुलिस बुधवार को नहीं कर सकी थी। आज पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
बता दे की युवक-युवती की पहचान लोहरदगा के रहने वाले के रूप में हुई है। युवक का नाम सुरेश महली है। वहीं युवती का नाम काजल है। दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों की पहचान होने के बाद लोहरदगा से परिजन रिम्स पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों ने पारिवारिक समस्या के कारण आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा रही है कि लोहरदगा से रांची में आकर दोनों ने आत्महत्या क्यों कर ली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल में पाया कि युवक का गर्दन कटा हुआ था। उसे देख कर ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसकी गर्दन काट कर उसे यहां फेंक दिया है। वहीं युवती का शव देखने से लग रहा था कि उसकी मौत ट्रेन से टकराने से हुई होगी। बुधवार को पुलिस ने दोनों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की थी, लेकिन जानकारी नहीं मिली। आज दोनों की पहचान हो सकी।