Thursday, April 9, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

मुख्यमंत्री का जोर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ब्रांडिंग से बुनकरों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ा जाए .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 hours ago
in पॉलिटिक्स, यूपी, लखनऊ
Reading Time: 1 min read
A A
0
बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

PM at laying the foundation stone of the International Cricket Stadium at Varanasi, in Uttar Pradesh on September 23, 2023.

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सांप्रदायिक उन्माद, हिंसा की भाषा बोलना कांग्रेस के डीएनए में…आदित्य साहू !

राज्य के सभी पंचायतों में स्थापित होंगे ‘हेल्थ कॉटेज’ – डॉ. इरफान अंसारी !

बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी !

लखनऊ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुनकर केवल परंपरा के संवाहक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के सशक्त आधार हैं। ऐसे में उनकी आय, सम्मान और आजीविका की स्थिरता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बुनकरों के सामने कच्चे माल की बढ़ती लागत, डिजाइन और आधुनिक तकनीक का अभाव तथा सीमित बाजार पहुंच जैसी चुनौतियां हैं। इन समस्याओं का समाधान केवल योजनागत सहायता से नहीं, बल्कि एक सुदृढ़ एवं समन्वित तंत्र विकसित कर ही संभव है। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में परिणामोन्मुख, क्लस्टर-आधारित नई कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को हथकरघा विभाग की समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेश में लगभग 1.99 लाख बुनकर कार्यरत हैं और उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में देश में छठवें स्थान पर है। कालीन, दरी एवं मैट के उत्पादन में प्रदेश अग्रणी है, जबकि बेडशीट, फर्निशिंग और ब्लैंकेट जैसे उत्पादों में भी राज्य की मजबूत उपस्थिति है। वर्ष 2024-25 में देश का कुल हथकरघा निर्यात ₹1178.93 करोड़ रहा, जिसमें उत्तर प्रदेश का योगदान ₹109.40 करोड़ (लगभग 9.27 प्रतिशत) रहा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बुनकर बहुल क्षेत्रों की पहचान कर वहां क्लस्टर विकसित किए जाएं, ताकि उत्पादन, गुणवत्ता और विपणन को एकीकृत किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये क्लस्टर केवल उत्पादन तक सीमित न रहकर पूर्ण वैल्यू चेन के रूप में विकसित हों, जहां डिजाइन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार तक पहुंच एक ही ढांचे में सुनिश्चित हो।
बैठक में क्लस्टर चयन, बेसलाइन सर्वे, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने, प्रभावी क्रियान्वयन तथा सतत अनुश्रवण जैसे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक क्लस्टर में सीमित संख्या में बुनकरों को संगठित कर पंजीकृत इकाइयों के रूप में विकसित किया जाए, जिससे सामूहिक उत्पादन और विपणन को बढ़ावा मिले। साथ ही, इन क्लस्टरों को आधुनिक तकनीक, उन्नत उपकरणों और कौशल प्रशिक्षण से जोड़ा जाए, ताकि उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार हो।
डिजाइन और विपणन को सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पाद की सफलता बाजार की मांग के अनुरूप होने पर ही संभव है। उन्होंने ‘डिजाइनर-कम-मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव’ तथा ‘डिजाइन हाउस/सोर्सिंग-बाइंग एजेंसी/एक्सपोर्ट हाउस’ जैसे संस्थागत तंत्र को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। इससे उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, बड़े बाजारों तक पहुंच और बुनकरों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।
मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्लेटफॉर्म, ई-कॉमर्स और ब्रांडिंग के विस्तार पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि बुनकरों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ा जा सके।
बैठक में मुख्यमंत्री ने पॉवरलूम बुनकरों के विद्युत बिल में कमी लाने के लिए बेहतर प्रयासों की जरूरत भी बताई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस संबंध में हतकरघा विभाग और पॉवर कॉर्पोरेशन मिलकर कार्ययोजना तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर विशेष बल देते हुए कहा कि इससे बुनकरों की विद्युत लागत में कमी आएगी और उन्हें दीर्घकालिक राहत मिलेगी। उन्होंने इस दिशा में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बुनकर समुदाय राज्य की समृद्ध परंपरा, रोजगार और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। अतः ऐसी संतुलित, पारदर्शी और व्यावहारिक नीति तैयार की जाए, जिससे बुनकरों को वास्तविक राहत मिले, उद्योग को नई गति मिले और प्रदेश की पारंपरिक बुनकरी को सशक्त आधार प्राप्त हो सके। बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान जी की उपस्थिति रही।

Tags: #Ensuring income#respect# and stability# of weavers# is a priority# Chief Minister# Yogi Adityanath
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदाकी 13वीं बैठक सम्पन्न  !

बिहार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदाकी 13वीं बैठक सम्पन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...

सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई !

सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :आज झारखंड विधान सभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई।...

यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे -सरयू राय !

यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे -सरयू राय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अगर रेलवे यात्री ट्रेनों को समय पर नहीं...

बढ़ती गर्मी और जल संकट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास !

बढ़ती गर्मी और जल संकट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :बढ़ती गर्मी और जल संकट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज...

मध्य-पूर्व के हालात को देखते हुए यूरिया आपूर्ति पर केंद्र सरकार बनाए ठोस रणनीति – शिल्पी नेहा तिर्की !

मध्य-पूर्व के हालात को देखते हुए यूरिया आपूर्ति पर केंद्र सरकार बनाए ठोस रणनीति – शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :आज “दिशा” जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति, रांची की बैठक में शामिल होकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री...

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने लोक भवन, राँची में शिष्टाचार...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    194 shares
    Share 78 Tweet 49
  • इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड का 6वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित हुआ !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

April 9, 2026
टेंडर घोटाला मामला !

टेंडर घोटाला मामला !

April 9, 2026
9 अप्रैल (गुरुवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना !

9 अप्रैल (गुरुवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना !

April 9, 2026
ऑपरेशन “NARCOS” के तहत हटिया स्टेशन पर 16.9 किलोग्राम गांजा बरामद !

ऑपरेशन “NARCOS” के तहत हटिया स्टेशन पर 16.9 किलोग्राम गांजा बरामद !

April 9, 2026
झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

April 9, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.