रांची : हज़ारीबाग के पदमा थाना अंतर्गत पदमा में दिनांक 01/06/25 को विवाहिता श्वेता कुमारी जायसवाल उम्र 35 वर्ष की हत्या कर दी गयी | पति सत्येंद्र जायस्वाल को पुलिस ने हिरासत में लिया | मृतका के ससुराल वाले घर छोड़ सभी भागे | हत्या की जानकारी मृतका की चार साल की बेटी अनन्या ने अपने नाना सुरेश प्रसाद जायसवाल को दी | जिसके बाद आनन् फानन में मायके पक्ष के लोग देर रात पदमा पहुंचे|
मृतका के पिता सुरेश प्रसाद जायसवाल ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है | मृतका के पिता सुरेश प्रसाद ने बताया कि श्वेता की शादी 22/2/2020 में पदमा निवासी सत्येंद्र जायसवाल पिता मनोहर जायसवाल संग हुई थी | विवाह में पांच लाख रुपया नगद एवं दस तोला सोना भी दिया था | मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज़ लोभी सत्येंद्र जायसवाल एवं उसके परिवार वाले शादी के उपरान्त लगातार श्वेता को मार पिट एवं प्रताड़ित करते रहते थे | इसी बीच मृतका के गर्भवती होने पर उसे अवैध तरीके से गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया जाने लगा तब श्वेता अपने मायके डाल्टनगंज अपने मायके वापस आ गयी | मृतका के पिता सुरेश प्रसाद जायसवाल ने बताया कि डाल्टनगंज कोर्ट में न्याय की गुहार लगाने के बाद न्यायालय के निर्देश पर 21/02/25 को मृतका अपने ससुराल आई | जिसके बाद भी उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी | एवं अंततः उसकी हत्या कर दी गयी | आज हज़ारीबाग में मायके वालों की उपस्थिति में मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा |
दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की 82 वीं जयंती के अवसर पर गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना !
रांची :आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का 82 वां जन्म दिवस मना रहे हैं। झारखंड और यहां रहने वाले...












