- मांडर : चिटरो निवासी मंजू उरांव (45) की सोमवार को कीटनाशक पीने से मौत हो गयी। मंजू उरांव पति चंदा उरांव ने घरेलू विवाद के बाद गुस्से में रविवार को दिन में कीटनाशक पी लिया। उल्टी होने पर एक निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया। तबीयत ठीक हो गयी। सोमवार की सुबह फिर हालत बिगड़ गयी। घर से अस्पताल ले जाया जा रहा था। अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मांडर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव रिम्स भेज दिया।
राजधानी में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में !
राँची। राजधानी में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए राँची के एसएसपी राकेश रंजन...












