बोकारो : झारखण्ड के बोकारो जिले में बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में जेएसएलपीएस के एफटीसी विकास कुमार चटर्जी की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर सरकार से मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग की।
जानकारी के अनुसार मृतक विकास कुमार चटर्जी, जो चास प्रखंड में ग्रामीण विकास विभाग के तहत जेएसएलपीएस में एफटीसी के पद पर तैनात थे, मीटिंग से लौटकर अपने सेक्टर-8 स्थित घर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक गड्ढे से बचने के दौरान सीधे उनकी बाइक पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतक का पैतृक गांव चंदनकियारी प्रखंड के नया बन पंचायत स्थित डीबरदाह है। परिजनों का कहना है कि विकास परिवार के एकमात्र सहारा थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और बोकारो-रामगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजा राशि के साथ-साथ मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...












