धनबाद : पुलिस ने बुधवार को पुलिस ने एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार से एक गाय व दो बछड़ों को बरामद किया है।
कार पर सवार तीन युवक पुलिस को चकमा देते हुए वाहन छोड़कर फरार हो गए, पुलिस युवकों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, झरिया धनबाद मुख्य सड़क पर धनसार की ओर से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार को बैंक मोड़ थाना पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में आते देखा।
पुलिस ने जब वाहन को रोकने का इशारा किया, तो चालक गति तेज कर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर श्रीराम प्लाजा के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार डिवाइडर से जा टकराई, हादसे के तुरंत बाद कार में सवार तीनों युवक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन व पशुओं को जब्त कर बैंक मोड़ थाना ले गई।
झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली !
राँची :झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं। मौसम विभाग की ओर से न्यूनतम...











