छत्तीसगढ़ :सुकमा-बीजापुर में मुठभेड
बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर और सुकमा जिलों में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कुल 14 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में एके-47, आईएनएसएएस और एसएलआर राइफल जैसे अत्याधुनिक हथियार भी जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, बीजापुर और सुकमा जिलों के दक्षिणी इलाकों में सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अभियान के तहत दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की विशेष टीमों को रवाना किया गया था। ऑपरेशन के दौरान बीजापुर जिले में सुबह लगभग 5 बजे से डीआरजी और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही। वहीं, सुकमा जिले में भी सुबह लगभग 8 बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी हुई है।सुकमा में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। इस कार्रवाई को नक्सली गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। सूत्रों से खबर है कि मारे गए नक्सलियों में कई ऐसे भी शामिल हैं जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव की हत्या में संलिप्त थे।
RPF पोस्ट हटिया एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा गांजा बरामद !
रांची: ऑपरेशन “नारकोस” के तहत RPF पोस्ट हटिया एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा गांजा बरामद RPF कमांडेंट पवन कुमार के...











