राउरकेला : नक्सली संगठन से जुड़े एक नाबालिग नक्सली ने गुरुवार को राउरकेला पुलिस के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इस नाबालिग पर ओडिशा सरकार की ओर से 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
राउरकेला के एसपी वाधवानी ने बताया कि सरेंडर करने वाला नाबालिग, सारंडा वन क्षेत्र में सक्रिय माओवादी संगठन के दक्षिण छोटानागरा डिवीजन का सदस्य था। वह लंबे समय से कोल्हान और सारंडा इलाके में माओवादी गतिविधियों में शामिल था। पुलिस ने उसके पास से एक 9 एमएम कार्बाइन बरामद की है।
12 साल की उम्र में हुआ था संगठन में शामिल
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में जब नक्सली की उम्र मात्र 12 वर्ष थी, तब वह नक्सली रप्पा और गुंगा के बहकावे में आकर माओवादी संगठन से जुड़ गया था। संगठन में शामिल होने के बाद वह मच्छू के नेतृत्व में अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहा और नक्सलियों के लिए सूचना तंत्र का काम करने लगा।
विस्फोटक लूट की साजिश में भी रहा शामिल
पुलिस ने बताया कि करीब 70 से 80 नक्सलियों ने बांको स्टोन क्वारी से विस्फोटक लूटने की योजना बनाई थी, जिसके लिए वहां कैं लगाया गया था। इस कैंप में सरेंडर करने वाला नाबालिग भी शामिल था। लूट के बाद संगठन के निर्देश पर झारखंड सीमा से सटे जंगलों में भारी मात्रा में विस्फोटक छिपाने में भी उसकी भूमिका रही। इसके अन्य कई नक्सली गतिविधियों में उसकी संलिप्तता सामने आई है।
लगातार खतरे और विचारधारा से मोहभंग
पुलिस के मुताबिक, नक्सली संगठन में रहते हुए उसे लगातार जान का खतरा महसूस हो रहा था। साथ ही, माओवादी विचारधारा से निराश होकर उसने संगठन छोड़ने का फैसला किया। सरकार की सरेंडर नीति की जानकारी मिलने के बाद उसने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया और गुरुवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
RPF पोस्ट हटिया एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा गांजा बरामद !
रांची: ऑपरेशन “नारकोस” के तहत RPF पोस्ट हटिया एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा गांजा बरामद RPF कमांडेंट पवन कुमार के...











