राँची : तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रांगामाटी स्थित स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया है ।
पेपर लीक की सूचना पर राँची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। रांगामाटी मेन रोड से बायें जाने वाले रास्ते मे डेढ़-दो किलोमीटर दूर पर स्कूल स्थित है।
राँची पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो पुलिस को आते देख दो परीक्षार्थी भाग निकले, इसके बाद राँची पुलिस ने कुछ परीक्षार्थी को पकड़ा जानकारी के अनुसार, चार लोगों को तमाड़ थाने की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, राँची पुलिस की स्कूल में मौजूद कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर उसकी जांच कर रही है।











