पलामू :राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कुछ दिन पहले मनातू में हुए पुलिस और उग्रवादियों के मुठभेड़ में शहीद हुए जिले के दो पुलिस जवानों के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया। मंत्री राधाकृष्ण किशोर हैदरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेवा गांव पहुंचे। शहीद जवान संतन कुमार मेहता बरेवा गांव के रहने वाले थे। उनके घर पहुँचकर किशोर ने शहीद की पत्नी सरिता कुमारी, उनके दोनों बच्चे, परी (5 वर्ष), राशि (3 वर्ष) तथा शहीद की माँ और उनके अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की कामना की।
उसके बाद बरेवा गांव से 5 कि.मी. की दूरी पर अवस्थित शहीद सुनील राम के गांव परता गए, जहां शहीद सुनील राम के माता-पिता, उनकी पत्नी शोभा कुमारी और उनके दोनों बच्चे युवराज (10 वर्ष), यशराज (8 वर्ष) से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दोनों शहीद के परिजनों से कहा कि ये अवसर साहस और धर्य रखने का है। एक तरफ दोनों के निधन से सम्पूर्ण पलामू जिला दुखित है तो दूसरी ओर इस बात पर भी गर्व कि संतन और सुनील दोनों ने समाज, पलामू तथा झारखंड की सुरक्षा के लिए अपनी जान की आहुति देने से भी पीछे नहीं रहे। राधाकृष्ण ने यह भी कहा कि दोनों शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। घटना को अंजाम देने वाले लोगों को ढूंढ़ निकाल कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गांव से ही राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता से बात की और उन्हें बताया कि दोनों शहीदों की पत्नी स्नातक पास हैं। इस पर महानिदेशक ने कहा कि पुलिस नियम के अनुसार दोनों को क्लर्क की नौकरी दी जाएगी। पुलिस महानिदेशक से हुई बातचीत के आलोक में वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड पुलिस एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच हुए समझौते के आधार पर 1 करोड़ 10 लाख रुपए और पुलिस विभाग द्वारा उग्रवादी कांड में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के लिए तय की गई राशि को मिलाकर अनुमानित 2 करोड़ रुपये प्रत्येक शहीद परिवार को उपलब्ध कराया जाएगा।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












