रांची नामकुम इलाके के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में सेना जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुई हैं , चार युवकों ने घटना को अंजाम दिया है ,पति लद्दाख में पोस्टेड है ,घटना 27 मई की देर रात की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुँचकर ग्रामीण एसपी और डीएसपी ने मामले की छानबीन की है .पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हैं .पीड़िता का लाल खटंगा के पोखरटोली में जमीन है . वहां वह रहकर घर बनवा रही थी ,उसी निर्माणाधीन घर में वह अपने एक सात साल और एक चार माह के बच्चे के साथ रह भी रही थी . 27 मई की रात 12 से एक बजे के बीच चार युवकों ने महिला को बंधक बना कर उसके साथ गैंगरेप किया . 28 मई की सुबह पीड़िता की बहन का फोन उसके घर के बगल में रहने वाले युवक के पास आया .बहन से दीदी से बात कराने की बात कही . इसके बाद जब युवक पीड़िता के घर पहुंचा तो महिला ने सारी बात बताई .पीड़ित महिला के मुताबिक, रात में लाइट कटी हुई थी .वह पानी लेने निकली थी कि दो युवक जबरन घर में घुस गए .इसके बाद युवकों ने धमकी भी दी की अगर शोर मचाई तो बच्चों को मार देंगे .इसके बाद दोनों युवकों ने दो अन्य युवक को बुला लिया और घटना को अंजाम दिया . बदमाशों ने महिला के कपड़े फाड़ डाले और मोबाइल भी तोड़ दिया था .स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस जगह पर घर बन रहा है, वहां के कुछ स्थानीय युवकों के साथ सेना के जवान और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था युवकों का कहना था कि हमलोग स्थानीय हैं, ऐसे में घर बनाने का ठेका हमें दिया जाए .काफी विवाद के बाद सेना के जवान ने युवकों को ठेका भी दे दिया था .पर निर्माण के दौरान गड़बड़ियों की वजह से मकान बनाने का ठेका वापस ले लिया था . इस वजह से भी युवक नाराज थे .आशंका है कि उन्हीं युवकों ने घटना को अंजाम दिया होगा .घटना की जानकारी होने के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने कुछ स्थानीय संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है .ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के मुताबिक जहां पीड़िता का घर है, उसके आस-पास सीसीटीवी कैमरा नहीं है .आशंका है कि महिला को अकेला पाकर स्थानीय लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है ,जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा .













