रांची :राँची के सदर अस्पताल में कैंसर विभाग में भर्ती मरीज उमेश साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने दावा किया कि इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी स्थिति बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई।
इसके बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने की कोशिश में जुट गई।
अस्पताल प्रबंधन की टीम ने भी परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजन लगातार डॉक्टरों और अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...












