रांची :राँची रेल मण्डल मे मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ बेहद सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही उसी क्रम आरपीएफ द्वारा रांची रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान शाम को प्लेटफॉर्म संख्या-01 स्थित फूड प्लाजा के सामने दो व्यक्ति संदिग्ध एवं भयभीत अवस्था में दो पिठ्ठू बैग के साथ बैठे पाए गए। संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना नाम (1) मोनू कुमार, उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता– अशोक राम, निवासी– गाजियाबाद (उ.प्र.) तथा (2) राजकुमार, उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता– विनय राम, निवासी– रोहतास (बिहार) बताया। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपने-अपने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की। तत्पश्चात मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, रांची अशोक कुमार सिंह को दी गई, जो मौके पर पहुंचे। उनके निर्देशानुसार सभी वैधानिक औपचारिकताओं का पालन करते हुए मौके पर ही दोनों व्यक्तियों की तलाशी एवं बैग की जांच की गई। जांच के दौरान मोनू कुमार के नीले रंग के पिठ्ठू बैग से भूरे प्लास्टिक में लिपटे 04 पैकेट गांजा तथा राजकुमार के काले एवं नीले रंग के पिठ्ठू बैग से भी 04 पैकेट गांजा बरामद किया गया। सभी 08 पैकेटों को डीडी किट से जांच करने पर गांजा होना प्रमाणित पाया गया। बाद में मौके पर वजन किए जाने पर दोनों से 04-04 किलोग्राम, कुल 08 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ अतः बरामद 08 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन एवं एक सामान्य रेलवे टिकट को आरपीएफ पोस्ट रांची के एएसआई योगेंद्र कुमार द्वारा मौके पर ही जब्त कर सील किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त गांजा ओडिशा के फूलमणि क्षेत्र से किसी अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त कर संबलपुर होते हुए ट्रेन द्वारा रांची पहुंचे थे तथा इसे सासाराम ले जाकर किसी कृष्णा कुमार नामक व्यक्ति को सौंपना था। सभी कानूनी औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत दोनों आरोपियों एवं जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपीएस रांची को सुपुर्द कर दिया गया है।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी:
निरीक्षक शिशुपाल, उपनिरीक्षक सूरज पांडेय, उपनिरीक्षक कमल दास, सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह (फ्लाइंग टीम रांची), एम. अंसारी, एस. पी. रॉय, मो. ए. म शामिल थे
सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !
रांची :रांची विमेंस कॉलेज, रांची में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर आज एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय...











