रांची :झारखंड के रांची ओरमांझी थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर हत्याकांड का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत नौ अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार .
गौरतलब है कि ओरमांझी थाना अन्तर्गत ग्राम झाँझी टोला गुँजा ग्राम – देवनजड़ा में मृतक झामेश्वर बेदिया, उम्र करीब 42 वर्ष तथा उसकी दो – पत्नी सरिता देवी, उम्र 39 वर्ष तथा संजू देवी, उम्र 30 वर्ष की हत्या लाठी-डंडे, पीट कर हत्या कर दी गई थी ओरमांझी पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुँची जहाँ मृतक झामेश्वर बेदिया के घर में उपरोक्त तीनों व्यक्तियों का मृत शरीर कुदाल, दबली उनके घर से बरामद किया गया साथ ही घटनास्थल से घटना में प्रयोग किया गया 1- दाबली 2- कुदाल, 3- चापड़ बरामद किया गया । इस घटना के संबंध में मृतक झामेश्वर बेदिया के भतीजे संतराज बेदिया ने थाना में लिखित प्रतिवेदन 1 सहजनाथ बेदिया, पिता स्व० छेदी बेदिया, 2- राजो देवी पति सहजनाथ बेदिया, 3- संजीत बेदिया, पिता स्व० जागेश्वर बेदिया, 4 रंजीत बेदिया, पिता धानी बेदिया, 5- हेमन्त बेदिया, पिता सहजनाथ बेदिया, 6- महेन्द्र बेदिया, पिता स्व० सोमनाथ बेदिया, 7- पंचित बेदिया, पिता धनी बेदिया 8 सुकरा मुण्डा, पिता धीरपाल मुण्डा, 9 कामेश्वर बेदिया, पिता जयलाल बेदिया, 10- अनुज बेदिया, पिता सहजनाथ बेदिया, 11 सुरेन्द्र बेदिया, पिता जयलाल बेदिया तथा अन्य चार-पाँच अज्ञात व्यक्तियों ने हरवे हथियार से लैस होकर इसके चाचा मृतक झामेश्वर बेदिया तथा उनकी दो पत्नी क्रमशः सरिता देवी तथा संजू देवी को लाठी-डंडे कुदाल, चापड़ एव दाबली से मार-पीट करके लहू-लुहान कर दिये थे जिसे देखकर ये खुद चाचा-चाची को बचाने का प्रयास किये तो उपरोक्त व्यक्तियों नें इनपर भी हमला किया जिसपर ये जख्मी हो गये तथा किसी तरह ये जान बचाकर जंगल में भाग गये। जब कुछ देर बाद सभी लोग घटनास्थल से चले गये तो ये अपने चाचा के घर में आये तो देखे कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा बेरहमी से मार-पीट कर इनके चाचा तथा दोनों चाची की हत्या कर दिया गया है। तीनों व्यक्तियों का शव घटनास्थल पर खून से लतपथ पड़ा हुआ था। इस काण्ड के वादी संतराज बेदिया ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले इनके चाचा (मृतक झामेश्वर बेदिया) का पाला हुआ सुअर सहजनाथ बेदिया तथा उसके पड़ोसी लोगों के खेतों में जाकर धान का फसल बरदाद कर दिया था। इस बात को लेकर इसके चाचा झामेश्वर बेदिया का उपरोक्त अभियुक्तगणों के साथ लड़ाई-झगडा हुआ था तथा आपस में तनाव चल रहा था। इसी बीच अभियुक्त पक्ष के महेन्द्र बेदिया को इसके चाचा झामेश्वर बेदिया तथा उनकी पत्नीयों ने मार-पीट कर सर फोड़ दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए सभी अभियुक्तगण इनके चाचा के घर आकर इनके चाचा तथा इनकी दोनों चाची का हत्या कर दिया । इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया ।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली राँची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अन्दर इस काण्ड में शामिल ग्यारह व्यक्तियों में से नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है।