चान्हो : घर के बाहर बने टॉयलेट में गयी 35 वर्षीया विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चान्हो पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी नुन्हु गांव निवासी बलराम मुंडा को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दियाबीबी पुलिस के अनुसार बलराम मुंडा पिता विजय मुंडा ने दुष्कर्म की घटना को दो मार्च को अंजाम दिया था। पीड़िता शाम साढ़े सात बजे घर के बाहर बने टॉयलेट में गयी थी। दुष्कर्म के बाद उसने पीड़िता को धमकाया कि घटना के संबंध में किसी को बतायेगी तो जान से मार देंगे। इस डर से पीड़िता दो दिन तक चुप रही। चार मार्च को साहस जुटाकर चान्हो थाना में बलराम मुंडा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दुष्कर्म के आरोपी बलराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












