मांडर : मांडर थाना क्षेत्र स्थित दुमदुमिया टोंगरी, निवासी शाहिद अंसारी के पत्नी परिना खातून अपने दो बच्चे के साथ लापता हो गई है। मांडर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। शाहिद अंसारी ने मांडर थाना में तहरीर देकर बताया कि 22 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजे उनकी पत्नी परीना खातून (26 वर्ष) और उनकी दो बेटी रोशन आरा (10 वर्ष) हिना प्रवीण (7 वर्ष) घर से बिना बताए कहीं चले गई है। शाहिद अंसारी ने इतने दिनों तक खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग पाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करते हुए महिला को ढूढने का कार्य शुरू कर दिया है।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












