चतरा : सदर प्रखंड के गंधारिया गांव निवासी पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार सुबह उनका शव तपेज स्थित तुड़ाग गांव के समीप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संदीप सुमन एवं थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। परिजनों के अनुसार, योगेंद्र यादव शुक्रवार की शाम घर में सब्जी पहुंचाने के बाद ऊंटा गांव की ओर जाने की बात कहकर निकले थे।
देर रात तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और खोजबीन शुरू की। इसी बीच शनिवार सुबह तुड़ाग गांव के पास एक शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी पहचान योगेंद्र यादव के रूप में हुई।













