चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रबुवाहातु के आसपास सर्च ऑपरेशन के दौरान पहाड़ी पर 10 किलो का एक आईईडी बम तथा दो स्पाइक होल बरामद किया गया था जिसे बीडीडीएस टीम की मदद से उसी स्थान पर विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।
सूचना मिलने के बाद गठित दल ने चलाया अभियान :
एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया भाजपा माओवादी नक्सली संगठन के प्रमुख मिसिर बेसरा, अनमोल, चमन, मोछु, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने सभी सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में गैर कानूनी गतिविधियों के लिए घूम रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही एसपी आशुतोष शेखर ने दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जिसके बाद उन्हें सर्च ऑपरेशन के दौरान बम बरामद हुए।