पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्वी वर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुयी टक्कर में 11 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।
मुख्यमंत्री ने बिहार के मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये तथा घायलों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने एवं घायलों के समुचित इलाज के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से समन्वय स्थापित कर समुचित कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
आरपीएफ ने ऑपरेशन “NARCOS” के तहत 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया !
रांची :राँची मण्डल के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ राँची बेहद सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का...












