पलामू : जिले में उंटारी रोड थाना क्षेत्र में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। 17 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, लड़की का अपनी मां से किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद मां खेत में काम करने चली गई थी। जब वह घर लौटी तो देखा कि उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामले को आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












