राँची : जिले के पंडरा इलाके में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया, घर का ताला तोड़कर चोर 16 लाख के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घर के लोग शुक्रवार की दोपहर गुमला गए थे, इसी का फायदा उठाकर बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
घर पर चोरी होने की जानकारी पड़ोसी ने दी घर के मालिक को दिया। जानकारी मिलने के बाद जब घर का मालिक घर आए तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सारे जेवरात और नगदी गायब हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जेवर और नगदी की चोरी हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













