पलामू :मेदिनीनगर धर्मशाला रोड़ में शराब के नशे में तेज रफ्तरार कार चला रहे युवक ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। भीड़भाड़ वाले बाजार में रविवार शाम कार सवार ने एक के बाद एक तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।
शराब के नशे में कार चला रहा युवक सड़क किनारे व्हाइट लाइन इलाके के भीतर आ गया और स्कूटी से जा भिड़ा। इस दौरान उसने तीन लोगों को कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पैंथर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को धर दबोचा। युवक जो कार चला रहा था उसपर भारतीय मानवाधिकार आयोग का बोर्ड लगा था। युवक नंबर की कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। नशे की हालत में बाजार में कार सवार के घुस आने से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है और वो युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे है।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












