रांची :रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में आधा दर्जन अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक सेना का एक जवान भी शामिल है। मामले में कुछ अपराधी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। बता दें कि मंगलवार की शाम बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, पैसों के लेन-देन के साथ-साथ जमीन विवाद के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। जानकारी मिली है कि बुधराम और मनोज कच्छप को सेना में कार्यरत एक जवान ने गोली मारी है। मामले में बुधराम और मनोज के गांव के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आरोपी जवान को भी गिरफ्तार किया गया है।
सत्ता के दुरूपयोग के बाद भी निकाय चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन की हुई हार..आदित्य साहू !
रांची :साहू ने कहा कि राज्य सरकार के तिकड़म,षड्यंत्र और सत्ता के दुरूपयोग के बाद भी निकाय चुनाव में सत्ताधारी...












