नई दिल्ली : केजरीवाल सरकार में देश के सबसे बड़े शराब घोटाले को सेटिंग करने के लिए ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज के नाम पर पैसा मांगने के आरोप में सीबीआई ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज किया गया है.प्राथमिक अभियुक्त इडी के सहायक निदेशक पवन खत्री, एयर इंडिया के कर्मचारी, सीए प्रवीण वत्स आरोपी बनाया गया है .
ग़ौरतलब है की इडी के संयुक्त कपिल राज ने ही इस मामले में छापा मारा और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ सबूत जुटाये.उन्होंने इससे संबंधित रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी. इसके बाद इडी के स्पेशल डायरेक्टर सोनिया नारंग ने सीबीआइ से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया. झारखंड में भी केस सेटिंग शराब घोटाले की जांच के दौरान इडी को इस बात की सूचना मिली कि घोटाले के केस को मैनेज करने के लिए कुछ लोग पैसों की मांग कर रहे हैं. नई दिल्ली शराब घोटाले की जांच की मॉनिटरिंग करनेवाले संयुक्त निदेशक कपिल राज के नाम पर पैसों की मांग की गयी है और पैसे लिये भी गये हैं. जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि पूरे मामले को सेटिंग करने के लिए 30 करोड़ रुपये की मांग किया गया था.10 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ था. कपिल राज के निर्देश पर टीम बनाकर इडी के सहायक निदेशक सहित कई के ठिकानों पर छापामारी की गयी. पांच करोड़ रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई. केस सेटिंग करने के नाम पर शराब व्यापारियों ने दिसंबर 2022 में तीन करोड़ रुपये और जनवरी 2023 में दो करोड़ रुपये का भुगतान सीए प्रवीण वत्स को किया था. नई दिल्ली के बड़े होटलों में सीए प्रवीण वत्स के घर से 2.19 करोड़ रुपये नकद, 1.9 करोड़ रुपये के जेवरात, बैंक खातों में जमा किये गये 2.62 करोड़ रुपये और दो महंगी गाड़ियां मिलीं. इडी ने इस जब्त कर लिया है. इडी के सहायक निदेशक पवन खत्री के घर से छापामारी के दौरान कुछ भी हाथ नहीं लगा .फिलहाल केस सेटिंग करने के लिए रची गयी साजिश में शामिल लोगों के बीच हुई बैठकों में सहायक निदेशक पवन खत्री और यूडीसी नीतेश कोहरे के मौजूद होने की पुष्टि हुई.सभी अभियुक्त का बैठक क्लारीज होटल में हुई थी. होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पूछताछ के दौरान सीए प्रवीण वत्स ने बताया कि एयर इंडिया में काम करनेवाले दीपक सांगवान ने पैसों के बदले केस मैनेज करने का आश्वासन दिया था. दीपक सांगवान ने ही इडी के सहायत निदेशक पवन खत्री से उसका परिचय कराया था. दीपक के कहने पर ही उसे 50-50 लाख पहली किस्त के तौर पर दिये गये .नई दिल्ली होटल क्लारीज के सीइओ विक्रमादित्य सिंह ने बताया था कि अमनदीप धान उसके पास मदद के लिए आया था. सीए प्रवीण वत्स से बात की और उसे दो किस्त में पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया गया.इसी शराब घोटाले मामले में केजरीवाल सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में बंद है केजरीवाल सरकार शराब घोटाले के जांच पर सवाल खड़ा किया है ?