मेदिनीनगर : मनातू के कुंडीलपुर जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एके 47 की गोली तथा एसएलआर की गोली बरामद की गई. सीआरपीएफ तथा मनातू पुलिस के संयुक्त टीम को छापेमारी के दौरान आईईडी साथ ही बम बनाने के डेटोनेटर समेत अन्य दैनिक उपयोग की चीजे जैसे दवाइयां, किताब, पोस्टर आदि सामान बरामद किया गया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा जंगल में हथियारों छुपाए गए है, जिसके बाद सीआरपीएफ तथा मनातू पुलिस के टीम ने एक साथ मिलकर कार्रवाई कर नक्सलियों के ठिकाने का पता लगाया साथ ही सामान बरामद किया.
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












