हजारीबाग : जिले के केरेडारी प्रखंड में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी है।
यह घटना केरेडारी-बड़कागांव मुख्य पथ पर पतरा पुल के पास आज बुधवार की सुबह की है। गोलाबारी की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में से एक युवक को सीने में गोली लगी है। जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों घायल बड़कागांव थाना क्षेत्र के लुरुंगा गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जांच कर रही है।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












