ओडिशा :ओड़िशा के राउरकेला जिले के केबलांग थाना क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान आईडी विस्फोट होने से सीआरपीएफ 134 बटालियन एक जवान घायल हो गया है।
घायल जवान की पहचान सत्यवान कुमार सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए राउरकेला के ओपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी राकेश रंजन ने घटना की पुष्टी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखण्ड और ओड़िशा के सीमावर्ती जंगली इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सत्यवान कुमार सिंह नक्सलियों द्वारा जंगल में बिछाए गए आईईडी की चपेट में आ गये।
भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !
नई दिल्ली: भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों ऐलान असम-केरल-पुडुचेरी में...












