रांची : कालू लामा गैंग के तीन गुर्गे को रांची की बरियातु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम अंकित कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह और अंकुश कुमार सिंह बताये गये। इनके पास से दो पिस्टल, पांच जिंदा गोलियां और 50 हजार रुपये कैश जब्त किये गये हैं। मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर इन तीनों को अरेस्ट किया गया है। ये लोग इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। ऐन वक्त पर पुलिस पहुंची और वारदात को अंजाम देने से पहले तीनों को हथियार के साथ दबोच लिया। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मीडिया के सामने किया। सदर DSP संजीव कुमार बेसरा की देखरेख में बरियातु थानेदार मनोज कुमार, एसआई पुजा विभुती उरांव, एएसआई मुकेश कुमार साह और सिपाही अजीत कुमार सिंह की टीम ने यह कामयाबी हासिल की है।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












