रांची : झारखंड सीएम से कल पूछताछ ईडी के खिलाफ प्रदर्शन राजभवन के बाहर जुटेंगे आदिवासी संगठन जांच एजेंसी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखी पत्र सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा है .पत्र में ईडी ने अधिकारियों के सीएम आवास पहुंचने से पहले ही रांची पुलिस सीएम आवास को चारों ओर से सुरक्षा घेरा में ले लेगी, ताकि बिना काम के कोई भी उस ओर आना न जाए पाये. आवश्कता हुई तो सीएम आवास जाने वाली सड़क को डायवर्ट कर दिया . सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में जिला दंडाधिकारियों की भी तैनात किया जाएगा सीआरपीएफ, सीआईएसएफ के जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है. साथ ही वाटर केनन, वज्रवाहन भी तैनात रहेंगे. सीएम आवास के पहले सड़क की बैरिकेडिंग भी की जायेगी, ताकि सुरक्षा में कोई चुक न हो.इडी अधिकारियों को स्कॉट कर सीएम आवास लाया जायेगा. इडी के अधिकारी दिन के 12 बजे सीएमहाउस जा सकते हैं. इडी के इडी 20 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवास पर पूछताछ करेगी. दोनों जगहों पर रांची पुलिस व जिला प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जाएगा . हिनू स्थित इडी कार्यालय और सीएम आवास की ओर जाने वाले हर रास्ते पर रेपिड एक्सन फोर्स (रैप), इको, जिला बल तैनात किया जाएगा .













