इटकी : इटकी के तिलकासुती गांव में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक 15 साल के नाबालिग वेटर की मौत हो गयी। घटना गुरुवार की रात हुई थी। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान रविंद्र के रूप में हुई है। वह करमटोली ठाकुरगांव का रहने वाला था। घटना के बाद मृतक के गांव के लोग शादी समारोह स्थल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद रात से ही गांव में पुलिस बल तैनत कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, रविंद्र का आज रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












