हजारीबाग : जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उन्हें हजारीबाग वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग से अनुमति मिलने के बाद ACB ने 25 सितंबर को हजारीबाग में इस मामले में FIR दर्ज की।
एफआईआर में विनय चौबे के साथ-साथ नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय सिंह को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। यह विनय चौबे के खिलाफ दर्ज तीसरी प्राथमिकी है। इस मामले में गुरुवार को ACB ने विनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, और अब उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। हजारीबाग ACB टीम ने इस घोटाले में प्रारंभिक जांच के बाद विनय चौबे की संलिप्तता की पुष्टि करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर की अनुमति मांगी थी, जो अब मिल चुकी है।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












