गुमला : भरनो थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, युवती रायकेरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। उसी समारोह में मौजूद चार युवक भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। देर शाम जब युवती अपने घर लौटने लगी, तभी एक युवक ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।
आरोप है कि युवक उसे समसेरा नदी के किनारे सुनसान स्थान पर ले गया और वहां अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
रात में दर्ज हुआ मामला, दो घंटे में गिरफ्तारी
पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान कर ली थी। उसी रात परिजनों के साथ भरनो थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी कंचन प्रजापति और एसआई अभिनंदन कुमार के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस की अपील
थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि शादी-विवाह, मेला या अन्य आयोजनों में जाते समय महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और सामूहिक सतर्कता जरूरी है।
झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट दिशाहीन, तथ्यहीन बजट है :आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार द्वारा 2026.27 केलिए...











