चतरा : जोरी थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव में एक घर के भीतर अवैध मिनी शराब फैक्ट्री धड़ल्ले से चल रही थी।
उपायुक्त कीर्तिश्री के कड़े निर्देश पर एसडीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने उस फैक्ट्री पर धावा बोलकर न केवल 5 लाख रुपए की नकली शराब बरामद की, बल्कि तीन शातिर तस्करों को भी दबोच लिया।
यह शराब झारखण्ड से बिहार की सीमाओं को पार कर दुगने दामों पर बेची जा रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1318 बोतलें बरामद की हैं, जिन पर रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज जैसे महंगे ब्रांड्स के नकली ढक्कन और स्टिकर लगे थे।
मौके से बोतलें सील करने वाली मशीन और कच्चा स्प्रिट भी जब्त किया गया है। पुलिस ने अनिल कुमार यादव, बीरबल कुमार और ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गिरोह के मास्टरमाइंड दिलीप यादव और मोहन यादव फरार होने में सफल रहें।
भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे – सतीश पौल मुंजनी !
रांची :झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के बयानों पर पलटवार करते...












