Friday, March 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » गैंगस्टर अमन साहू के बुढ़मू स्थित घर में मातम !

गैंगस्टर अमन साहू के बुढ़मू स्थित घर में मातम !

मां-पिता बेसुध, गांव में पसरा हैं सन्नाटा, आतंक की कहानी सुन हो जाएंगे के दंग .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in क्राइम, झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
गैंगस्टर अमन साहू के बुढ़मू स्थित घर में मातम !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने 11 मार्च को पलामू में एनकाउंटर में मार गिराया। उसकी मौत की सूचना के बाद घर में मातम छाया हुआ है और रांची के बुढ़मू स्थित मतबे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। माता-पिता अमन के मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गये। मां को रिश्तेदारों और गांव वालों ने संभाला हुआ है। बेटे की मौत के बाद पिता निरंजन साहू स्तब्ध है और चुप्पी साध ली है। वो गांव में ही एक किराने की दुकान चलाते है। अमन के मारे जाने को लेकर माता-पिता और रिश्तेदारों ने प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।

अमन साहू का बचपन पतरातू में बीता था, सालों पहले अमन के पिता बुढ़मू स्थित मतबे गांव में आकर बस गए थे। अमन के दादा खेती-बाड़ी किया करते थे। अमन का एक भाई नौकरी करता है जबकि दूसरा भाई आकाश साहू टेरर फंडिंग के मामले में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है। आकाश साहू ने अपने भाई अमन साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औपबंधित जमानत की याचिका एनआईए के विशेष कोर्ट में दाखिल की है।

मोबाइल दुकानदार से जानिये कैसे बना झारखंड का सबसे बड़ा गैंगस्टर अमन साहू, क्या थी उसकी कमजोरी

ये भीपढ़िये

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न !

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की !

अक्टूबर 2024 से रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद अमन साहू जेल के अंदर से ही अपने गैंग को चला रहा था, वहीं से रंगदारी और वसूली का अवैध धंधा चला रहा था। रायपुर पुलिस उसे दो मामलों में ट्रांजिट रिमांड में लेकर रांची से रायपुर गई थी। एक केस के मामले में उसे कोर्ट में पेश होना था और रांची के बिरसा मुंडा जेल में उसे शिफ्ट करना था। इसी दौरान पलामू के चैनपुर-रामगढ़ मार्ग पर अन्हारी ढोड़ा के पास पुलिस की गिरफ्तर से भागने की कोशिश करते हुए वो एनकांउटर में ढ़ेर हो गया।

2019 में थाने से भाग गया था अमन साहू

कौन है अमन साहू का एनकाउंटर करने वाला प्रमोद सिंह PK , नाम से ही थर्राते है ख़ूँख़ार अपराधी

इंटर में पढ़ाई करने के बाद ही अमन साहू गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और भोला पांडेय गिरोह के संपर्क में आ गया था और अपराध की दुनिया में उसने इस दौरान ही एंट्री ले ली। अमन ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, मोहाली से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया था। उसने अपराधी कौलेश्वर गंझू के इशारे पर अपने साथियों के साथ मिलकर सितंबर 2012 में रामगढ़ के बर्नपुर सीमेंट फैक्ट्री गोलीबारी की थी। हालांकि पतरातू पुलिस ने उसे दूसरी दिन ही तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेज दिया था। जेल में रहने के दौरान ही उसने अपना गैंग खड़ा कर लिया और धीरे धीरे वो अपराध के दलदल में फंसता चला गया। 2018 में उसे आर्म्स एक्ट में फिर से गिरफ्तार किया गया जिसमें उसे छह महीने की सजा हुई। 20 मई 2019 को जमानत पर हजारीबाग जेल से छूटने के बाद ही जेल गेट पर रामगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अमन साहू को पुलिस बड़कागांव थाने लेकर आई जहां वो वेंटिलेटर तोड़कर फरार हो गया और नेपाल चला गया। फरार रहने के दौरान ही अमन साहू गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के जरिये 2019 में मयंक सिंह के संपर्क में आया। सुजीत सिन्हा के कहने पर ही मयंक सिह कारोबारियों को रंगदारी के लिए फोन कर धमकाने लगा। अमन पहली बार बाहर अक्टूबर 2019 में भागलपुर में मयंक सिंह से मिला था। जुलाई 2020 में उसे फिर से गिरफ्तार किया गया तब से वो जेल के अंदर ही था और वही से अपना गैंग चला रहा था। इसके बाद मयंक सिंह गिरोह का पूरा काम देखने लगा और जेल से ही अमन जंगी ऐप के माध्यम से वर्चुअल आइडी के माध्यम से मयंक सिंह से संपर्क करता था।इसी दौरान वो गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के संपर्क में आया। अमन साहू खुद को अंडरवर्ल्ड का सबसे बड़ा डॉन बनाना चाह रहा था कि लॉरेंस विश्नोई के लिए गुर्गे की संप्लाई भी करने लगा।

जेल सुपरिटेंडेंट से भी मांगी थी रंगदारी, चार साल में 10 जेल में किया गया था शिफ्ट

अमन साहू के एनकाउंटर के बाद उसके भाई आकाश साहू ने मांगी औपबंधिक जमानत

लॉरेंस विश्नोई और अमन साहू के तालमेल ने अपराध जगत में अमन साहू की धाक और बढ़ने लगी और पुलिस महकमें के लिए वो सिरदर्द बनता रहा। जेल में रहने के दौरान ही वो मयंक सिंह के माध्यम से हजारीबाग, रामगढ़, चतरा , लातेहार के ठेकेदारों से रंगदारी मांगता था। जेल में रहने के दौरान उसने जेल सुपरिटेंडेंट हिमानी प्रिया और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। 2022 में उसने जेल सुपरिटेंडेंट अनिमेष चौधरी और जेलर प्रमोद कुमार को न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी बल्कि जेल सुपरिटेंडेंट अनिमेष चौधरी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी। जेल के अंदर दबदबा बनाने के लिए उसने जेल के अंदर जेल पर हमला भी कराया था। 20 जून 2024 को उसे गिरिडीह केंद्रीय कारा लगा गया जहां उसने जेल में सुविधाएं नहीं मिलने पर जेल सुपरिटेंडेंट हिमानी प्रिया को जान से मारने की धमकी दी और उनके परिवार पर हमला कराने के लिए देवघर स्थित उनके ससुराल की रेकी भी करवाई थी। इसके बाद उसे गिरिडीह से 21 जुलाई को चाईबासा जेल शिफ्ट किया गया था। पिछले चार सालों में अमन साहू को 10 अलग-अलग जेलों में रखा जा चुका था। 29 अक्टूबर 2021 को उसे रांची से पाकुड़ जेल भेजा गया, 13 अप्रैल 2022 को उसे पाकुड़ से गिरिडीह जेल शिफ्ट किया गया। 23 जुलाई 2022 को अमन साहू को गिरिडीह से सिमडेगा जेल लाया गया। 17 सितंबर 2022 को उसे सिमडेगा से पलामू सेंट्रल जेल लाया गया। 24 नवंबर 2022 को उसे पलामू से दुमका जेल में शिफ्ट किया गया। 19 अगस्त 2023 को अमन को दुमका से चाईबासा जेल लाया गया। 11 अक्टूबर 2023 को उसे चाईबासा जेल से पलामू जेल भेजा गया। 20 जून 2024 को उसे पलामू से गिरिडीह जेल लाया था फिर जेल सुपरिटेंड को धमकी दिये जाने के बाद 21 जुलाई को उसे गिरिडीह से चाईबासा जेल फिर से शिफ्ट किया गया। इसके बाद 13 अक्टूबर 2024 को उसे चाईबासा से रायपुर जेल ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया था और रायपुर से रांची आने के दौरान भागने के फिराक में लगे अमन साहू को एनकांउटर में मार गिराया गया।

Tags: #Mourning in the house #gangster Aman Sahu #in Budhmu .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !

अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !

by firstreport desk2
9 hours ago
0

रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईएएस में नव प्रोन्नत झारखंडअधिकारियों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईएएस में नव प्रोन्नत झारखंडअधिकारियों ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के...

सामाजिक समरसता व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना है इफ्तार पार्टी का उद्देशय- मिथिलेश ठकुर !

सामाजिक समरसता व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना है इफ्तार पार्टी का उद्देशय- मिथिलेश ठकुर !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मर्चा गढ़वा जिला इकाई के तत्वाधान में गुरुवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से अंशकालीन व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अंशकालीन व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड राजकीय पॉलिटेक्निक अंशकालीन व्याख्याता संघ...

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

by firstreport desk2
2 days ago
0

चाईबासा :दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती, बंदूक की नोक पर 15 लाख की लूट; स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाकर...

पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

जमशेदपुर: पोटका विधायक Sanjeev Sardar ने झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान मंगलवार को कृषि मंत्री Shilpi Neha Tirkey से शिष्टाचार...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

March 12, 2026
सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

March 12, 2026
रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

March 12, 2026
गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

March 12, 2026
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

March 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.